झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नक्सली पुनई उरांव की AK-47 बरामद, कई लोग गिरफ्तार

एसएसपी को खुफिया जानकारी मिली थी कि रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एक घर में एके-47 छिपाकर रखी गई है, जो नक्सली (Naxalite) पुनई उरांव की है।

AK 47

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को खुफिया जानकारी मिली थी कि रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एक घर में एके-47 छिपाकर रखी गई है, जो नक्सली (Naxalite)  पुनई उरांव की है।

रांची: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को एनकाउंटर में मारे गए पीएलएफआई के नक्सली (Naxalite)  पुनई उरांव की एके-47 बरामद हुई है।

दरअसल एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को खुफिया जानकारी मिली थी कि रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एक घर में एके-47 छिपाकर रखी गई है, जो नक्सली (Naxalite)  पुनई उरांव की है।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की और एके-47 समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की स्पेशल टीम ने बीते 23 जनवरी को पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बदरा से नक्सली अरविंद उरांव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कारवाइन, 3 गोलियां और 2 मैगजीन बरामद की गईं। पूछताछ में अरविंद उरांव ने बताया कि वह नक्सली पुनई उरांव का सहयोगी है।

पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय नायक की निशानदेही पर अरविंद की गिरफ्तारी की थी। अरविंद की निशानदेही पर ही पुलिस ने एके-47 बरामद की है।

लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने नहीं फहराया था ‘खालिस्तानी’ झंडा, जानें सच्चाई

बता दें कि 2 लाख का इनामी नक्सली और एरिया कमांडर पुनई उरांव को रांची पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 22 दिसंबर की शाम रांची खूंटी बॉर्डर के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुनई उरांव मार गया था।

एसएसपी सुरेंद्र झा के नेतृत्व में करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में पुलिस को इस कुख्यात नक्सली को मारने में कामयाबी मिली थी। इस दौरान एक कार्बाइन और एक पिस्टल बरामद की गई थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें