झारखंड: नक्सली ग्रुप SJJM का मुखिया रामेश्वर उरांव पुलिस को चकमा देकर भागा, हथियार बरामद

झारखंड में कुख्यात नक्सली (Naxalites) ग्रुप एसजेजेएम के सुप्रीमो रामदेव उरांव के हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Naxalites

रामदेव उरांव का एक साथी गिरफ्तार

ताजा मामला ये है कि झारखंड में कुख्यात नक्सली (Naxalites) ग्रुप एसजेजेएम के सुप्रीमो रामदेव उरांव के हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

लोहरदगा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला ये है कि झारखंड में कुख्यात नक्सली (Naxalites) ग्रुप एसजेजेएम के सुप्रीमो रामदेव उरांव के हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि रामदेव उरांव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

गुमला के एसपी एचपी जनार्दन को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघरा लोहरदगा मुख्य मार्ग से एसजेजेएम उग्रवादी ग्रुप का मुखिया गुजरने वाला है। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घाघरा लोहरदगा मुख्य मार्ग के महाधनिया के पास कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को देखकर 2 उग्रवादी भाग निकले, लेकिन एक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने SJJM के मुखिया रामेश्वर उरांव का हथियार भी बरामद कर लिया।

बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, अरविंद यादव के दस्ते का एक और नक्सली गिरफ्तार

पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गिरफ्तार शख्स मुनि अंसारी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसजेजेएम( झगरू ग्रुप ) के मुखिया रामदेव अपने कुछ हथियारबंद साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घागरा आ रहा था। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और एसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

इसी दौरान रविवार सुबह 3 बजे के लगभग घाघरा से लोहरदगा की ओर एक तेज रफ्तार कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार में सवार 3 लोग भागने लगे। इनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन 2 लोग भागने में सफल रहे। इस दौरान रामेश्वर उरांव अपना मुख्य हथियार AK-56 कार में ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें