झारखंड: 4 अगस्त को दुमका में सरेंडर करने वाले नक्सली की मौत, जांच में पाया गया HIV पॉजिटिव

नक्सली का नाम गंगा प्रसाद राय (Ganga Prasad Rai) था और उसने जब सरेंडर किया था, उससे पहले से उसकी तबीयत खराब थी।

Ganga Prasad Rai

नक्सली गंगा प्रसाद राय

नक्सली का नाम गंगा प्रसाद राय (Ganga Prasad Rai) था और उसने जब सरेंडर किया था, उससे पहले से उसकी तबीयत खराब थी। इस खबर की पुष्टि दुमका केंद्रीय कारागार के अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने की है।

दुमका: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि 4 अगस्त को दुमका समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भाकपा माओवादी के जिस नक्सली ने सरेंडर किया था, उसकी शुक्रवार रात रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नक्सली का नाम गंगा प्रसाद राय (Ganga Prasad Rai) था और उसने जब सरेंडर किया था, उससे पहले से उसकी तबीयत खराब थी। इस खबर की पुष्टि दुमका केंद्रीय कारागार के अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने की है।

9 दिनों तक जेल में रहने के बाद, जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो 13 अगस्त को उसे दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

केंद्रीय कारागार के अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी कई तरह की जांच कराई गई थीं, जिसमें वह एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था।

बिहार: पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल इस हार्डकोर नक्सली को रोहतास पुलिस ने धर-दबोचा

उसके परिजनों को निजी वाहन से रांची भेज दिया गया है। अब रांची से उसका शव दुमका लाया जाएगा। नक्सली गंगा प्रसाद राय (Ganga Prasad Rai) दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के मझला सरूवापानी गांव का रहने वाला था। वर्ष 2015-16 में उसने नक्सली कमांडर सहदेव राय उर्फ ताला के संपर्क में आकर नक्सली संगठन ज्वाइन किया था।

उसके खिलाफ 2 मामले दर्ज थे। झारखंड सरकार की पुनर्वास योजना के तहत उसे 1 लाख रुपए का तत्काल चेक दिया गया था। इसके अलावा राइफल के साथ समर्पण करने के कारण उसे अलग से 15 हजार रुपए भी दिए गए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें