झारखंड: पलामू में पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार नक्सली, कई संगीन मामलों में था वांटेड

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस की विशेष टीम ने संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के फरार नक्सली (Naxalite) अजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

Militant

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सली (Naxalite) अजय पासवान रंगदारी वसूलने हीरा सिकनी आया हुआ था। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली और फौरन कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले में पुलिस (Police) को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ एक और कामयाबी हाथ लगी है। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से 19 सितंबर की दोपहर पुलिस की विशेष टीम ने संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के फरार नक्सली (Naxalite) अजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश के मुताबिक, नक्सली अजय पासवान रंगदारी वसूलने हीरा सिकनी आया हुआ था। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली और फौरन कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को नक्सली अजय पासवान की पिछले दो सालों से तलाश थी। वह कई संगीन मामलों में वांटेड था।

देश में बीते 24 घंटे में आए 30 हजार से ज्यादा नए केस, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 45 हजार के पार

बता दें कि झारखंड में पुलिस, नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत सफलता भी मिल रही है। आए दिन नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है।

इससे पहले, हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में देसी राइफल के साथ जेपीसी उग्रवादी संगठन के एक नक्सली (Naxalite) राजेश गंझू उर्फ विपुल को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की।

ये भी देखें-

इस दौरान चरही थाना अंतर्गत बहेरा तालाब के निकट चहारदीवारी के अंदर जमीन में गाड़े हुए एक देसी राइफल और गोली को बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर चुरचू, अंगों, चरही के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें