झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों का तांड़व, मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्या और जेसीबी मशीन में लगाई आग

मृतक बोयराम लुगुन पालुहासा जंगल में चल रहे सरकारी काम के तहत एक ठेकेदार के लिए बतौर मुंशी काम कर रहे थे। माओवादियों (Maoists) ने उन्हें जंगल से बंधक बनाकर गोईलकेरा-चाईबासा मार्ग पर ले जाकर गोली मारी।

Maoists

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों (Maoists) ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी। ये घटना जिले के गोईलकेरा थाने के अम्बराई पालुहासा गांव की है। माओवादियों ने बोयराम लुगुन की गोली मारकर हत्या कर दी है, साथ ही एक जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले कर दिया।

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश के मॉड्यूल का किया फंडाफोड़, दो आतंकी सहयोगियों को धर-दबोचा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को हथियारबंद माओवादियों (Maoists) ने पालुहासा के जंगलों  वन विभाग की योजना में मुंशी का काम कर रहे 25 वर्षीय बोयराम लुगुन को पुलिस का मुखबिर बताकर गोली मार दी। मरने वाला नौजवान पास के ही पालुहासा गांव का रहने वाला था। इस दौरान जंगल में काम पर लगे एक जेसीबी में भी माओवादियों ने आग लगा दी। इस घटना के बाद माओवादियों ने नक्सल पर्चा छोड़ कर फरार हो गये।

गौरतलब है कि जिले में एक सप्ताह के भीतर माओवादियों (Maoists) ने मुखबिरी के आरोप में ये दूसरी हत्या की है। इसके पहले 21 दिसंबर की दरमियानी रात को माओवादियों ने गितिलपी गांव में प्रेम सुरीन नामक शख्स को मुखबिर बताकर गोली मार दी थी।

मंगलवार की घटना के बाद पुलिस अधिक्षक अजय लिंडा ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इसका सत्यापन किया जा रहा है। क्योंकि मंगलवार को ही गोईलकेरा थाने में तुफैल खान ने बतौर थाना प्रभारी अपना कार्यभार सँभाला है और उन्हें पहले ही दिन नक्सल घटना का सामना करना पड़ गया।

बताते चलें कि, मृतक बोयराम लुगुन पालुहासा जंगल में चल रहे सरकारी काम के तहत एक ठेकेदार के लिए बतौर मुंशी काम कर रहे थे। माओवादियों (Maoists) ने उन्हें जंगल से बंधक बनाकर गोईलकेरा-चाईबासा मार्ग पर ले जाकर गोली मारी। साथ ही उन्हें शव के पास जंगल के रेंजर फोरेस्टर और ठेकेदार को तत्काल काम बंद कर भाग जाने की धमकी भी दी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें