झारखंड: 15 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, 30 से ज्यादा जवानों और ग्रामीणों की हत्या का है आरोप

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आजाद उर्फ रमेश गंझू को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand

आजाद उर्फ रमेश गंझू उर्फ अंकित उर्फ हरिकेश

Jharkhand: गिरफ्तार माओवादी सदर थाना क्षेत्र के सखुआ टोला का निवासी बताया जा रहा है। डीआईजी नरेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस माओवादी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

चतरा: झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य आजाद उर्फ रमेश गंझू उर्फ अंकित उर्फ हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया है। इस माओवादी पर 15 लाख रुपए का इनाम था।

इस खूंखार माओवादी पर 30 से ज्यादा जवानों और ग्रामीणों की हत्या का आरोप है। चतरा, पलामू, लातेहार, गया और औरंगाबाद समेत झारखंड-बिहार के आधा दर्जन जिलों की पुलिस इस माओवादी की तलाश कर रही थी।

छत्तीसगढ़: लॉकडाउन में नक्सलियों ने बढ़ाई अपनी ताकत, नई कंपनी में भर्ती किए 200 से ज्यादा लड़ाके

गिरफ्तार माओवादी सदर थाना क्षेत्र के सखुआ टोला का निवासी बताया जा रहा है। डीआईजी नरेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस माओवादी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ये माओवादी पुलिस के जवानों की हत्या कर उनके पेट में बम लगाने में माहिर है। गिरफ्तारी के समय इस माओवादी के पास से लेवी का डेढ़ लाख रुपए भी बरामद हुआ है। उस पर झारखंड और बिहार के कई थानों में 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें