झारखंड: NIA की रडार पर हैं कई इनामी नक्सली, हिटलिस्ट में नंबर 1 पर है नक्सलियों का गुरू प्रशांत बोस

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। NIA ने भी नक्सलियों पर शिकंजा कसा है। कई इनामी नक्सली NIA की रडार पर हैं।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

एनआईए की हिटलिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बुजुर्ग नक्सली (Naxalites)  प्रशांत दा उर्फ प्रशांत बोस है, जो नक्सलियों को दिशा-निर्देश देता है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह सारंडा के जंगल में छिपा हुआ है।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। NIA ने भी नक्सलियों पर शिकंजा कसा है। कई इनामी नक्सली NIA की रडार पर हैं।

NIA ने नक्सलियों के खिलाफ एक नई रणनीति बनाई है, जिसके नतीजे जल्द सामने आ सकते हैं। हिटलिस्ट में 11 कुख्यात नक्सलियों का नाम शामिल है, जो झारखंड और पड़ोसी राज्यों में भी आतंक फैलाते हैं।

यही वजह है कि नक्सली डरे हुए हैं और जगह-जगह छिपते फिर रहे हैं। एनआईए की हिटलिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बुजुर्ग नक्सली प्रशांत दा उर्फ प्रशांत बोस है, जो नक्सलियों को दिशा-निर्देश देता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वह सारंडा के जंगल में छिपा हुआ है। नक्सलियों का गुरू होने की वजह से कई नक्सली संगठन उसे संरक्षण दे रहे हैं। उसकी सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं।

वहीं हिटलिस्ट में दूसरे नंबर पर पत्तीराम मांझी है। वह गिरिडीह के पीरटांड़ का निवासी है। उसने झारखंड के कई जिलों में नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है।

बिहार का मोस्टवांटेड नक्सली तीन दशक बाद STF के हत्थे चढ़ा, IED बनाने का महारथी

पारसनाथ और धनबाद के टुंडी क्षेत्र में नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाला कुख्यात नक्सली प्रयाग मांझी भी एनआईए के रडार पर है। उसे एनआईए ने अपनी हिटलिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा है।

हिटलिस्ट में चौथे नंबर पर भाकपा माओवादी के रांची जोन का गुरुवा मुंडा है। पांचवें नंबर पर छोटू खरवार, छठवें पर राम दयाल महतो, सातवें पर अजय महतो, आठवें पर नक्सली चंचल, नौवें पर कृष्णा दा, दसवें पर सिंगरई सोरेन और ग्यारवें पर हेमरोम है।

ये हैं NIA की हिटलिस्ट में शामिल सभी 11 नक्सली

1- प्रशांत बोस के खिलाफ कांड संख्या आरसी 11/ 2017
2- हार्डकोर नक्सली पत्ती राम मांझी कांड संख्या आरसी 11 /2017,कांड संख्या आरसी 19/ 2018
3- प्रयाग मांझी कांड संख्या आरसी 11/ 2017
4- गुरुवा मुंडा कांड संख्या आरसी 11/ 2017
5- छोटू खरवार कांड संख्या आरसी 14 / 2017 ,आरसी 01/2018
6- राम दयाल महतो कांड संख्या आरसी 19/ 2018
7- अजय महतो कांड संख्या आरसी 19/ 2018
8- नक्सली चंचल कांड संख्या आरसी 19 /2018
9- नक्सली कृष्णा दा कांड संख्या आरसी 19/ 2018
10- सिंगरई सोरेन कांड संख्या आरसी 19 /2018
11-हेमरोम कांड संख्या 19 /2018

बता दें कि एनआईए झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। टेरर फंडिंग, मानव तस्करी, माओवादियों और उग्रवादियों द्वारा की जाने वाली वारदातों पर NIA की पैनी नजर है।
वहीं जानकार बताते हैं कि एनआईए ने नक्सली संगठन एमसीसी के प्रमुख नवला केशवराव को भी अपने रडार पर रखा है। जिसके खिलाफ कांड संख्या आरसी 1 /2012 है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें