झारखंड: लातेहार से 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, युवाओं को बरगलाकर संगठन में करता था भर्ती

झारखंड (Jharkhand) के लातेहार जिले में पुलिस (Police) को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी मिली है। पुलिस ने इनामी नक्सली (Naxalite) किशोर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है।

Militant

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxalite) अपने साथियों के साथ देखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की।

झारखंड (Jharkhand) के लातेहार जिले में पुलिस (Police) को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी मिली है। पुलिस ने इनामी नक्सली (Naxalite) किशोर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है। किशोर सिंह के सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम था। नक्सली किशोर सिंह मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी में जोनल कमांडर के पद पर था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxalite) अपने साथियों के साथ देखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की।

ओडिशा: मलकानगिरी में मुठभेड़, जवानों को भारी पड़ता देख सामान छोड़कर भागे नक्सली

इस दौरान कई नक्सली फरार हो गए, लेकिन किशोर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली किशोर सिंह की निशानदेही पर पुलिस कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। कई और नक्सलियों के पकड़े जाने की संभावना है।

ये भी देखें-

गिरफ्तार नक्सली किशोर सिंह कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने में शामिल था।हाल के दिनों में किशोर सिंह लातेहार इलाके के युवाओं को नक्सली संगठन में शामिल करने का काम कर रहा था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें