Jharkhand: लातेहार के जंगलों में नक्सलियों ने बिछाया था लैंडमाइन, विस्फोट की चपेट में आकर महिला की मौत

झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों (Naxals) की अमानवीय करतूत एक बार फिर सामने आई है। ताजा मामले में भाकपा माओवादियों ने लैंडमाइन्स ब्लास्ट (Landmine Blast) किया है। इस विस्फोट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है।

Landmine Blast

पुलिस का सर्च अभियान जारी।

गांव की कुल 7 महिलाएं पत्तल बनाने के लिए पत्ता और दतवन तोड़ने जंगल में गई थीं। इसी दौरान माओवादियों द्वारा बिठाए गए लैंडमाइन पर सांझो देवी का पैर पड़ गया और ब्लास्ट (Landmine Blast) हो गया।

झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों (Naxals) की अमानवीय करतूत एक बार फिर सामने आई है। ताजा मामले में भाकपा माओवादियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट (Landmine Blast) किया है। इस विस्फोट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, गुमला-लातेहार बॉर्डर पर स्थित गारू थाना क्षेत्र के गोटाक बंदर लेटा जंगल में महिला पत्ता तोड़ने गई थी। इसी दौरान उसका पैर लैंडमाइन पर पड़ गया और विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक महिला का नाम सांझो देवी बताया जा रहा है, जो गोप खाड़ गांव की रहने वाली है।

Jharkhand: चतरा में 15 लाख के कुख्यात नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर, 13 साल की उम्र में संगठन में हुआ था भर्ती

हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक नाम की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, गारू थाना क्षेत्र के गोप खांड गांव की कुल 7 महिलाएं पत्तल बनाने के लिए पत्ता और दतवन तोड़ने जंगल में गई थीं। इसी दौरान माओवादियों द्वारा बिठाए गए लैंडमाइन पर सांझो देवी का पैर पड़ गया और ब्लास्ट (Landmine Blast) हो गया।

ये भी देखें-

विस्फोट होने के बाद माओवादियों ने अंधाधुन गोलियां भी चलाईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाकपा माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) भी हुई, जिसमें कई चक्र गोलियां चलाई गईं। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ में छिपकर भागने में सफल रहे। पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें