Jharkhand: लातेहार में बड़ा नक्सली हमला, एसआई सहित 4 जवान शहीद

झारखंड (Jharkhand) के धुर नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एनएच-75 पर 22 नवंबर की देर शाम नक्सलियों के हमले में झारखंड पुलिस के एक एएसआइ और होमगार्ड के तीन जवान शहीद हो गए।

Jharkhand

झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला।

  • झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला।

  • हमले में एसआई सहित 4 जवान शहीद।

  • चंदवा में पुलिस गश्ती वाहन पर की ताबड़तोड़ फायरिंग।

Jharkhand
झारखंड (Jharkhand) में बड़ा नक्सली हमला, एसआई सहित 4 जवान शहीद।

झारखंड (Jharkhand) के धुर नक्सल प्रभावित लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एनएच-75 पर 22 नवंबर की देर शाम नक्सलियों के हमले में झारखंड पुलिस के एक एएसआइ और होमगार्ड के तीन जवान शहीद हो गए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सलियों ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती दी है। नक्सलियों के हमले में शहीद एसआइ का नाम सुकिया उरांव है। वह गुमला जिले घाघरा के रहनेवाले थे। घटना चंदवा थाना से महज चार किलोमीटर की दूरी पर रुकइया मोड़ पर हुई। डीआइजी अमोल वी होमकर ने कहा है कि सुरक्षा में चूक के कारण यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वे रांची से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ चंदवा के लिए रवाना हो गए।

लातेहार के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, पीसीआर वैन में गश्ती कर रहे सिपाही रुकइया मोड़ पर रुके थे। इसी बीच रात करीब 8 बजे 15-20 नक्सलियों ने वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। नक्सलियों की ओर से 50 से 60 राउंड फायरिंग हुई। करीब आधे घंटे से अधिक वक्त तक मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन-चार नक्सलियों को भी गोली लगी है। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए नक्सली उसे अपने साथ लेकर भागने में सफल रहे।

पढ़ें: फडणवीस बने सीएम-अजीत पवार डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र की राजनीति ने चौंकाया

इसी दैरान वहां से गुजर रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुबोध सिंह गुड्डू का वाहन भी इस फायरिंग की जद में आ गया। हालांकि, वह इससे बच कर निकलने में सफल रहे। पर गश्ती पर निकले पीसीआर के दारोगा सुकरा उरांव, पीसीआर के चालक यमुना राम और होमगार्ड जवान सिकंदर सिंह घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। एक घायल होमगार्ड जवान शंभु प्रसाद को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में चान्हो के पास ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिए। इसमें एक पिस्टल और थ्री नॉट थ्री की तीन राइफल शामिल है।

घटना से थोड़ी देर पहले पीसीआर पर सवार एक अन्य होमगार्ड जवान दिनेश राम पानी लाने के लिए उतरे थे। इससे वह नक्सलियों के हमले में बच गए। घटनास्थल पर तत्काल सुरक्षाबल को भेजा गया। सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 15 लाख के इनामी रविंद्र ने विधानसभा चुनाव से पहले लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर सक्रियता बढ़ा दी है। अनुमान लगया जा रहा है कि नक्सलियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा और लातेहार सीमा पर यह मुठभेड़ भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ हुई।

ये हुए शहीद-

-दारोगा सुकरा उरांव (गुमला)
-चालक यमुना राम (लेस्लीगंज, पलामू)
-होमगार्ड जवान सिकंदर सिंह (लातेहार)
-होमगार्ड जवान शंभु प्रसाद (मनिका, लातेहार)

इस साल झारखंड (Jharkhand) में अब तक हुए नक्सली हमलों में 14 जवान शहीद-

15 अप्रैल, 2019: झारखंड (Jharkhand) के उग्रवाद प्रभावित जिला गिरिडीह में हुए मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गये. इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान विश्वजीत चौहान भी शहीद हो गया.

28 मई, 2019: सरायकेला खरसावां में सुबह बुरुटोला जंगली इलाके में हुए आइईडी ब्लास्ट में 15 जवान घायल हो गए थे, जिनमें एक जवान की इलाज के दौरान कोलकाता में मौत हो गई थी।

2 जून, 2019: दुमका के रानेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कठलिया गांव में अहले सुबह चार बजे नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एसएसबी का एक जवान नीरज छेत्री शहीद हो गया।

14 जून 2019: सरायकेला जिले के चांडिल के पास तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकडु साप्ताहिक हाट में शाम 5.45 बजे नक्सलियों ने पुलिस के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इसमें दो एएसआइ सहित पांच जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में एएसआई मनोधन हासदां, एएसआई गोवर्धन पासवान, कांस्टेबल युधिष्ठिर मालुवा, कांस्टेबल धनेश्वर महतो और कांस्टेबल डिबरू पूर्ति का नाम शामिल थे।

4 अक्टूबर 2019: रांची के दशम फॉल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान खंजन कुमार महतो और अखिलेश राम शहीद हो गए।

22 नवंबर 2019: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकिया मोड के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जिनमें एसआई सुकरा उरांव, सिपाही सिकंदर सिंह, चालक जमुना प्रसाद और जवान शम्भू प्रसाद शहीद हो गए।

पढ़ें: इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

    Tags:

यह भी पढ़ें