झारखंड: जहानाबाद से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

झारखंड के जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी व हुलासगंज थाने में कई नक्सली कांडों के वांछित नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को पुलिस ने नालंदा के इस्लामपुर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया है।

Naxali

झारखंड के जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी व हुलासगंज थाने में कई नक्सली कांडों के वांछित नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

झारखंड के जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी व हुलासगंज थाने में दर्ज कई नक्सली कांडों के वांछित नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को पुलिस ने नालंदा के इस्लामपुर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गखिजरसराय थाना क्षेत्र के धनसिंगरा गांव के रहने वाले वांछित नक्सली की तलाश पुलिस को काफी लंबे समय से थी।

Naxali
सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड के जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी व हुलासगंज थाने में कई नक्सली (Naxali) कांडों के वांछित नक्सली सुबोध शर्मा को पुलिस ने नालंदा के इस्लामपुर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गखिजरसराय थाना क्षेत्र के धनसिंगरा गांव के रहने वाले वांछित नक्सली (Naxali) की तलाश पुलिस को काफी लंबे समय से थी।वह कई नक्सल गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा नक्सली कांडों में काफी दिनों से फरार चल रहा था।

उक्त नक्सली के खिलाफ हुलासगंज, मखदुमपुर, खिजरसराय, टेहटा सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तारी की डर से वह अपनी पहचान छिपा इस्लामपुर स्थित किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस को 1 जनवरी की रात गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नक्सली (Naxali) इस्लामपुर में पहुंचा हुआ है। सूचना के आलोक में जहानाबाद एसपी मनीष ने एक टीम गठित कर छापेमारी करवाई। एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान अयोध्या सिंह, सहायक कमांडेंट एसएसबी अश्विनी कुमारी शुक्ला, एएसपी नालंदा के अलावे मखदुमपुर, हुलासगंज एवं इस्लामपुर थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

गिरफ्तार नक्सली (Naxali) के खिलाफ हुलासगंज थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि टेहटा ओपी में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। वहीं खिजरसराय थाने में भी एक मामला दर्ज है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली माओवादी का शीर्ष नेता कमांडर प्रदूमण शर्मा एवं कुंदन चौरसिया का करीबी है। वह संगठन के लिए लेवी वसूलने से लेकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम करता है। पुलिस गिरफ्तार नक्सली (Naxali) से और जनकारियां निकलवाने में जुटी है।

पढ़ें: हजारीबाग और पलामू में नक्सलियों का उत्पात, निर्माण कार्य में लगे वाहनों को किया आग के हवाले

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें