झारखंड: नक्सल अभियान में लगे जवानों और अधिकारियों को मिलेगा 48 लाख रुपए का बीमा

झारखंड पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के 85408 जवान-अधिकारी शामिल होंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके प्रीमियम का भुगतान एक हजार रुपए प्रति व्यक्ति किया जाएगा।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

जो जवान और अधिकारी नक्सल (Naxalites) ऑपरेशन के दौरान दूसरे राज्य में जाते हैं और नक्सली हिंसा का शिकार होते हैं, उन्हें भी इस बीमा का फायदा मिलेगा।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान में लगे जवानों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। अब नक्सल अभियान में लगे जवानों और अधिकारियों का 48 लाख रुपए का बीमा होगा।

इसमें झारखंड पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के 85408 जवान-अधिकारी शामिल होंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके प्रीमियम का भुगतान एक हजार रुपए प्रति व्यक्ति किया जाएगा।

Cyclone Tauktae: महाराष्ट्र के बाद गुजरात में ‘ताउते’ ने मचाई भारी तबाही, राजस्थान में भी दिखा सकता है असर

इस प्रकिया के लिए बीमा कंपनियों को सूचना जारी की गई है कि वह 31 मई तक टेंडर भर दें। ऐसे में टेंडर 4 जून को खुलेगा।

बीमा की वैलिडिटी 29 जून से अलगे एक साल तक के लिए होगी। जो जवान और अधिकारी नक्सल (Naxalites) ऑपरेशन के दौरान दूसरे राज्य में जाते हैं और नक्सली हिंसा का शिकार होते हैं, उन्हें भी इस बीमा का फायदा मिलेगा।

जवानों को शहीद होने पर या पूरी तरह से अपंग होने पर बीमा की 100 फीसदी राशि मिलेगी। इसके अलावा अगर जवान को 2 अंग या दो आंखों में नुकसान होता है, तो भी पूरी राशि मिलेगी।

जवान को एक अंग या एक आंख खोने पर बीमा की 50 फीसदी राशि मिलेगी। घायल हालत में अस्पताल में भर्ती होने पर कम से कम 15 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा शहीद जवान के 2 बच्चों की शिक्षा के लिए कम से कम एक लाख रुपए मिलेंगे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें