
झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों ने संगठन के कमांडर की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों (Naxalites) ने अपने ही संगठन के कमांडर हार्डकोर नक्सली (Naxali) जीतन मांझी की हत्या कर दी। राज्य के हजारीबाग जिले के नक्सल प्रभावित आंगो थाना क्षेत्र के हरली जंगल से उसका शव 13 अप्रैल को बरामद किया गया।
खूंखार नक्सली (Naxali) जीतन हरली पंचायत के कीमो का रहने वाला था। वह नक्सलियों (Naxalites) का एरिया कमांडर था। उसे संगठन के जोनल कमांडर मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो का राइट हैंड माना जाता था। कई संगीन मामलों में नक्सली जीतन पर वारंट जारी किया गया था।
लॉकडाउन में नक्सली लूट रहे गरीबों का राशन-पानी, पैसों के लिए भी दे रहे धमकी
पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल की देर रात कोयला तस्करी की लेनदेन के मामले में जोनल कमांडर दुर्योधन महतो का दस्ता हरली गांव से जीतन मांझी, छोटका टुडू और सुनील टुडू को घर से उठाकर जंगल ले गए थे। दुर्योधन ने रात में छोटका और सुनील को छोड़ दिया था, लेकिन जीतन की हत्या कर दी थी।
भारतीय नौसेना ने विकसित किया एयर इवैकुएशन पॉड, कोरोना मरीज को आसानी से किया जा सकेगा एयरलिफ्ट
सूचना पाकर एसपी अभियान रमेश कुमार, विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों चले इस सर्च ऑपरेशन में जीतन मांझी का शव हरली जंगल से बरामद किया गया।
हजारीबाग के एसपी मयूर पटेल के मुताबिक, ‘जीतन मांझी हार्डकोर नक्सली (Naxali) था। वह लेवी वसूली करता था। लेनदेन के विवाद में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। हरली जंगल से जीतन का शव बरामद कर लिया गया है। देर शाम तक पुलिस हरली जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। सारे बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।’
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App