गिरीडीह: एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 लाख के इनामी नक्सली के बारे में दी ये जानकारी

गिरीडीह (Giridih) के एसपी अमित रेणु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 लाख के इनामी नक्सली नुनूचंद महतो ने गिरीडीह पुलिस के सामने सरेंडर किया।

Giridih

Giridih: नक्सली नुनुचंद महतो पारसनाथ जोन के गिरीडीह और धनबाद जिले में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कहा ये भी जा रहा है कि उसने बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

गिरीडीह: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। बीते दिनों जिस 5 लाख के इनामी नक्सली नुनूचंद महतो ने सरेंडर किया, उसके बारे में गिरिडीह (Giridih) पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

गिरीडीह (Giridih) के एसपी अमित रेणु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 लाख के इनामी नक्सली (Naxalites) नुनूचंद महतो ने गिरीडीह पुलिस के सामने सरेंडर किया।

नक्सली नुनुचंद महतो पारसनाथ जोन के गिरीडीह और धनबाद जिले में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कहा ये भी जा रहा है कि उसने बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

Jharkhand: पहले भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है कुख्यात नक्सली नुनूचंद, चकमा देकर ऐसे बच निकला था

वह मूल रूप से पीरटांड़ प्रखंड के बंदगांव पंचायत के भेलवाडीह गांव का रहने वाला है। उसके सरेंडर करने पर आस-पास के ग्रामीण हैरान हैं। नुनूचंद महतो का मुख्य इलाका गिरीडीह और धनबाद का सीमांचल क्षेत्र था। इस क्षेत्र में चलने वाले विकास कार्यों से वह लेवी वसूलता था।

हालही में उसने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से अलग होकर अपना एक नया संगठन खड़ा किया था। लेकिन नक्सलियों के प्रेशर में उसने अपना संगठन बंद कर दिया और उसे अब नक्सलियों द्वारा जान से मारे जाने का डर सताने लगा। हालांकि अब राज्य सरकार की सरेंडर नीति के तहत नुनूचंद को कई सुविधाएं देने की बात कही गई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें