चिलखारी नरसंहार में शामिल कुख्यात कोल्हा यादव गिरफ्तार, ऐसे बना नक्सली

चिलखारी नरसंहार (Chilkari Massacre) की घटना झारखंड (Jharkhand) ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चित हुई थी। इस घटना ने पूरे मानव समाज को हिला कर रख दिया था।

Naxalite

गिरफ्तार नक्सली कोल्हा यादव।

चिलखारी नरसंहार (Chilkari Massacre) की घटना में शामिल नक्सली (Naxalite) कोल्हा यादव को गिरिडीह की भेलवाघाटी पुलिस ने 11 अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर लिया था।

चिलखारी नरसंहार (Chilkari Massacre) की घटना झारखंड (Jharkhand) ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चित हुई थी। इस घटना ने पूरे मानव समाज को हिला कर रख दिया था। नक्सलियों ने इस नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था। दिन था 26 अक्टूबर, 2007 इस घटना में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के बेटे अनूप मरांडी (Anup Marandi) सहित 21 लोगों को नक्सलियों (Naxalites) ने मौत के घाट उतार दिया था।

लोग फुटबाल प्रतियोगिता देखने चिलखारी फुटबॉल मैदान में जमा हुए थे कि अचानक नक्सलियों ने अंधधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। स्टेज में बैठे कुछ लोग छिप कर भागने में सफल रहे तो कई नक्सलियों के गोलियों के निशाने पर आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने हथियार उठाने वाले युवाओं से की अपील, कही ये बात

इतना ही नहीं, इस खूंखार नक्सली ने साल 2008 में गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के तेतरिया हटिया टांड में माइका कारोबारी दासो साव की गला रेट कर निर्मम हत्या कर दी थी। चिलखारी नरसंहार (Chilkari Massacre) की घटना में शामिल नक्सली (Naxalite) कोल्हा यादव को गिरिडीह की भेलवाघाटी पुलिस ने 11 अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर लिया था।

ऐसे बना नक्सली

कोल्हा यादव मूल रूप से बिहार के चरकापाथर थाना क्षेत्र के बिसुनपुर गांव का रहने वाला है, दरअसल, जमीन के विवाद और जातीय संघर्ष में गांव के कुछ लोगों ने कोल्हा यादव के रामखेलावन यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इसके कुछ दिनों के बाद चरका पाथर के भलसुंगिया गांव के रहने वाले कोल्हा यादव के जीजा की भी हत्या जातीय संघर्ष में कर दी गई थी।

ये भी देखें-

इन दोनों ही घटनाओं ने कोल्हा तोड़ कर रख दिया था। अपने पिता और जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए वह नक्सली (Naxalite) रमेश मंडल के संपर्क में आया। इसके बाद से ही वह नक्सलियों के चंगुल में फंसता चला गया। बदले की भावना में इस नक्सली ने इतनी बड़ी नरसंहार की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा वह कई अन्य संगीन नक्सली वारदातों में भी शामिल था। वह पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें