Jharkhand: गिरिडीह से इनामी नक्सली गिरफ्तार, विस्फोट सहित कई संगीन वारदातों में रहा है शामिल

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में पुलिस को नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस मे यहां एक हार्डकोर नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया।

Naxali

गिरिडीह से गिरफ्तार इनामी नक्सली।

पीरटांड़ में विस्फोट सहित कई संगीन वारदातों को इस नक्सली (Naxali) ने अंजाम दिया था। इस गिरफ्तार नक्सली का संबध नागो दा के अलावा कुख्यात कृष्णा दा के दस्ते से भी था।

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में पुलिस को नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने यहां एक हार्डकोर नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जिले के पीरटांड़ के हार्डकोर नक्सली को गिरिडीह पुलिस ने तीन दिन पहले लेढ़वा गांव से दबोच लिया।

8 सितंबर को एसपी अमित रेणु और प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली मनोज राय उर्फ मनोज दा उर्फ को गिरफ्तार किया गया। इस नक्सली (Naxalite) के सिर पर एक लाख का इनाम घोषित है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली मनोज राय को लेढ़वा गांव से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह संगठन के ही साथी के साथ एक शादी में पहुंचा था।

Chhattisgarh: बस्तर से नक्सलियों का होगा सफाया, फोर्स ने बनाया ये प्लान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस की भनक मिलते ही मनोज का साथी फरार हो गया था। लेकिन, नक्सली (Naxali) मनोज राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस नक्सली के खिलाफ जिले के पीरटांड़ थाना में पांच नक्सली मामले, मधुबन थाना में दो, निमियाघाट और बगोदर में एक-एक नक्सली मामले दर्ज हैं।

वहीं, हाल ही में डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के लिए लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने जेसीबी और मिक्सर मशीन में आग लगा दिया था। उस मामले में भी इस गिरफ्तार नक्सली (Naxali) पर केस दर्ज है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सली मनोज राय ने कबूल किया है कि डिग्री कॉलेज में जेसीबी और मिक्सर मशीन में इसने ही संगठन के अन्य साथियों के साथ मिलकर आग लगाई थी।

ये भी देखें-

एसपी ने यह भी बताया कि पीरटांड़ में विस्फोट सहित कई संगीन वारदातों को इसने अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मनोज राय का संबध नागो दा के अलावा कुख्यात कृष्णा दा के दस्ते से भी था। साल 2012 में यह नागो दा के दस्ते से जुड़ा। नागो दा के जेल जाने के बाद यह पीरटांड़ के कृष्णा दा के दस्ते से जुड़ गया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें