Jharkhand: गिरफ्तार नक्सली ने उगले कई राज, कुख्यात कृष्णा हांसदा को लेकर किया बड़ा खुलासा

झारखंड (Jharkhand) में पुलिस प्रशासन नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बीते 12 मार्च को गिरिडीह जिले से गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) ने पुलिस के सामने कई बड़े राज उगले हैं।

Naxalite

गिरफ्तार नक्सली जयराम बेसरा।

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) जयराम बेसरा ने बताया कि दस्ते के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद से ही कृष्णा हांसदा और रण विजय महतो लगातार पुलिस से बदला लेने की फिराक में हैं।

झारखंड (Jharkhand) में पुलिस प्रशासन नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बीते 12 मार्च को गिरिडीह जिले से गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) ने पुलिस के सामने कई बड़े राज उगले हैं। बता दें कि पुलिस (Police) ने जिले के डुमरी थाना के जंगलों से जयराम बेसरा नाम के नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर 40 किलोग्राम का केन बम भी बरामद हुआ था। गिरफ्तार नक्सली कुख्यात कृष्णा दा के दस्ते का सदस्य बताया जा रहा है। वह नक्सलियों (Naxalites) के लिए राशन पहुंचाने, बम विस्फोट या बम प्लांट करने जैसे काम करता था। इस संबंध में डुमरी पुलिस को दिए गए बयान में जयराम बेसरा ने बताया है कि इनके साथ वीरा लाल, विनोद टूडू, कृष्णा हासदा और राम विजय महतो भी थे।

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा से 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार, मुठभेड़ और पुलिस पर हमला करने की घटना में थे शामिल

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) ने पुलिस को बताया है कि पकड़ जाने से पहले कमांडर कृष्णा हंसदा के निर्देश पर कुबरी गांव के बिरालाल और टेसा फुली के विनोद टुड्डू के साथ राजाभिट्ठा जंगलों में उन सब की मीटिंग हुई थी। पुलिस बल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह मीटिंग की गई थी। मीटिंग से लौटने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने केन बम बरामद किया।

उसने बताया कि इस केन बम को उसने कृष्णा हांसदा और रणविजय महतो के साथ मिलकर बनाया था और बंदरचूवा जंगल में छिपा कर रखा था। इसकी जानकारी विरालाल और विनोद गुड्डू को भी थी। यह केन बम नक्सल विरोधी अभियान में शामिल पुलिस बल को हताहत करने के लिए सड़क पर लगाया जाना।

ये भी देखें-

दरअसल, इससे पहले इन नक्सलियों ने डुमरी थाना के चितरामो रोड पर एक केन बम लगाया था, जिसे पुलिस ने ढूढ़ निकाला था। पुलिस से बदला लेने की फिराक में कृष्णा हांसदा ने यह सारे काम बेसरा से करवाया था। बेसरा ने बताया कि दस्ते के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद से ही कृष्णा हांसदा और रण विजय महतो लगातार पुलिस से बदला लेने की फिराक में हैं। गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) जयराम बेसरा ने यह भी खुलासा किया है कि फिलहाल कुख्यात कृष्णा हांसदा के पास तीन एके-47 और तीन इंसास राइफल हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें