झारखंड: 10 लाख का इनामी ये नक्सली अपने साथियों के साथ करेगा सरेंडर! कई पुलिसवालों की हत्या का है मुख्य आरोपी

सूत्रों की मानें तो 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के साथ 5 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है और अपने साथियों के गुप्त ठिकानों की सूचनाएं दे रहे हैं।

Naxalites

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। पिछले दो महीने में सुरक्षाबलों ने जिस तरह से नक्सलियों पर नकेल कसी है, उससे यह उम्मीद जगी है कि राज्य में नक्सल गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी।

झारखंड: पलामू में घात लगाकर बैठे नक्सलियों (Naxalites)  ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, मिनी गन बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़

रांची-खूंटी सीमावर्ती इलाके के साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में सक्रिय कुख्यात नक्सली 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक (Maharaja Pramanik) जल्द ही सुरक्षाबलों से सामने सरेंडर कर सकता है। खूफिया सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, महाराज प्रमाणिक सुरक्षाबलों के सामने अकेले सरेंडर नहीं करेगा बल्कि अपने साथ चार अन्य नक्सलियों को भी हथियार छोड़ने के लिए विवश करेगा।

सरेंडर करने जा रहे इन 4 नक्सलियों (Naxalites)  में स्वयंभू सब जोनल व एरिया कमांडर रैंक के नक्सलियों के होने की सूचना मिल रही है। इस मामले में सुरक्षाबल के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अधिकारी सिर्फ इतना ही बता रहे हैं कि अभी बातचीत चल रही है, सरेंडर करने वाले अब तक हमारे सामने नहीं आए हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो सभी नक्सली सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर चुके हैं और अपने साथियों के गुप्त ठिकानों की सूचनाएं दे रहे हैं। जिसके आधार पर सुरक्षाबल अपना नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।

गौरतलब है कि महाराज प्रमाणिक (Maharaja Pramanik) व उसके साथियों के सरेंडर के बाद रांची-खूंटी व सरायकेला-खरसांवा की सीमा शांत पड़ जाएगी। पूर्ववत की बड़ी घटनाओं जैसे सरायकेला के कुकड़ूहाट में 5 पुलिसवालों की हत्या कर उनके हथियार व कारतूस को लूटने, पश्चिमी सिंहभूम के लांजी में डायरेक्शनल बम से हमला कर 3 पुलिसवालों की हत्या सहित कई बड़ी घटनाओं में महाराज प्रमाणिक की संलिप्ता सामने आ चुकी है। उसके वजह से पूरे क्षेत्र में आतंक और भय व्याप्त था, लेकिन अब उसके सरेंडर करते ही सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें