झारखंड: दुमका में 5 लाख के दो इनामी सहित तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

झारखंड के दुमका जिला पुलिस की मेहनत रंग ला रही है। इसी का नतीजा है कि कई वारदातों में शामिल तीन इनामी नक्सलियों (Naxalites) ने 24 जनवरी को पुलिस सभागार में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के आइजी संजय कुमार के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

Naxalites

दुमका में 5 लाख के दो इनामी सहित तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

झारखंड के दुमका जिला पुलिस की मेहनत रंग ला रही है। इसी का नतीजा है कि कई वारदातों में शामिल तीन इनामी नक्सलियों (Naxalites) ने 24 जनवरी को पुलिस सभागार में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के आइजी संजय कुमार के सामने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

Naxalites
अधिकारियों के साथ आत्मसमर्पित नक्सली।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों (Naxalites) में पांच-पांच लाख के इनामी काठीकुंड के आसनबनी गांव के सब जोनल कमांडर राजेंद्र राय उर्फ गहना राय और शिकारीपाड़ा के सीतासाल गांव का सब जोनल कमांडर रिमिल दा उर्फ सोकुल दा तथा एक लाख का इनामी काठीकुंड के सरूवापानी गांव का छोटा श्याललाल देहरी शामिल हैं। पुनर्वास नीति के तहत तत्काल सभी को एक लाख रुपये दिए गए। शेष घोषित पुरस्कार की राशि, आत्मसमर्पण राशि और हथियार जमा करने के एवज करीब आठ लाख रुपये उनके बैंक खाते में जमा किए जाएंगे।

सभी को पुनर्वास नीति के तहत कुल एक करोड़ का लाभ मिलेगा। संथाल परगना के डीआइजी राज कुमार लकड़ा ने एसपी के प्रयास की सराहना की। आइजी ने कहा कि एक समय दुमका में नक्सलियों (Naxalites) के नाम पर लोगों को सिहरन होती थी। हमारे एसपी अमरजीत बलिहार के शहीद होने के बाद इलाके में नक्सल की समस्या गंभीर हो चली थी। इन लोगों ने कई लोगों की जान ली थी। रक्तबीज की तरह उग आए नक्सलियों के खात्मे के लिए एसएसबी (SSB) ने पुलिस के साथ मिलकर मुकाबला किया।

इसका परिणाम है कि पिछले साल 13 जनवरी को ताला दा को मार गिराया गया था। कई ने हथियार डाले। अब दुमका में गिने-चुने नक्सली बचे हैं। दुमका एसपी वाईएस रमेश लगातार नक्सलियों (Naxalites) के परिजनों के संपर्क में रहकर उन्हें आत्मसर्पण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयास की वजह से दुमका में कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है। इनमें नौ नक्सली ओपेन जेल में परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आत्मसर्पण कर चुके नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सारी सुविधा दे रहा है।

पढ़ें: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलवामा में मुठभेड़, जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें