झारखंड: एरिया कमांडर सहित तीन नक्सली चतरा (Chatra) पुलिस के हत्थे चढ़े

झारखंड की चतरा (Chatra) पुलिस को एक दिन में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हंटरगंज पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य राजेश सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया है।

Chatra

झारखंड की चतरा (Chatra) पुलिस को एक दिन में दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

झारखंड की चतरा (Chatra) पुलिस को एक दिन में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हंटरगंज पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य राजेश सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया है।

Chatra
चतरा से गिरफ्तार नक्सली।

गिरफ्तार नक्सली राजेश सिंह भोक्ता बिहार के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के धनगाई गांव का रहने वाला है। चतरा (Chatra) पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश सिंह भोक्ता माओवादी के किसी कार्य में शामिल होने के लिए जा रहा है। पुलिस सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी हंसे उरांव, एएसआई संजय शर्मा और सुरक्षा बल के साथ कोलवा जंगल में छापामारी अभियान चलाया।

इस दौरान उग्रवादी राजेश सिंह भोक्ता पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने घेर कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से संगठन से संबंधित कुछ सामान बरामद किया है। गिरफ्तार उग्रवादी के विरूद्ध उग्रवादी कांड में शामिल होने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने उग्रवादी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उधर, चतरा (Chatra) जिला के टंडवा पुलिस ने कटकमसांडी रेलवे साइडिंग पर हाइवा और लोडर जलाने के मुख्य आरोपी टीएसपीसी एरिया कमांडर निशांत को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शीतल नाम के नक्सली के भी धर-दबोचा। टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरफ्तारी करवाने अहम भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है।

पढ़ें: राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम फैसला, न्यास समिति को जमीन, मुस्लिम पक्षकारों को अलग से मिलेगी भूमि

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें