झारखंड: चतरा में पुलिस को मिली कामयाबी, हार्डकोर नक्सली अर्जुन गंझू गिरफ्तार

झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में पुलिस (Police) को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 14 जुलाई को जिले के टंडवा थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली (Naxali) अर्जुन गंझू को गिरफ्तार कर लिया।

Naxalite Arrested

सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में पुलिस (Police) को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 14 जुलाई को जिले के टंडवा थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली (Naxali) अर्जुन गंझू को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली अर्जुन गंझू मगध-आम्रपाली कोयला परियोजना में ट्रांसपोर्टरों तथा कोल व्यवसायियों से शांति संचालन कमिटी के माध्यम से लेवी वसूलने का आरोपी है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने नक्सली (Naxalite) अर्जुन गंझू की गिरफ्तारी की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दो सालों से नक्सली अर्जुन पुलिस को चकमा देकर फरार था। उन्होंने बताया कि अर्जुन को टंडवा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर हुम्बी से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे गिरफ्तार किया गया।

झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों का उपद्रव, लैंडमाइंस बिछाकर उड़ाई सड़क

झा ने बताया कि कोयला परियोजना में सक्रिय रहे नक्सली संगठन टीएसपीसी का नक्सली (Naxali) गंझू ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों को धमकाता और डराता था तथा उनसे लेवी की वसूली करता था। उन्होंने बताया कि लेवी के माध्यम से वसूली गई राशि का उपयोग उग्रवादी गतिविधियों एवं सरकार के खिलाफ किया जाता था।

एसीपी बताया कि नक्सली सहयोगी अर्जुन गंझू पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। बता दें कि झारखंड में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चला रही है। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है। इससे पहले, गिरिडीह पुलिस (Police) ने एक लाख के इनामी नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद और गिरिडीह जिले के कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, आंकड़े पहुंचे 9 लाख के पार

गिरफ्तार नक्सली गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के झरहा गांव का रहने वाला है। गिरिडीह एसपी ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह पुलिस को एक लाख के इनामी नक्सली (Naxalite) किशोर चंद किस्को उर्फ तूफान उर्फ रामकिशोर उर्फ राजकुमार किस्कू उर्फ अनिल किस्कू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि यह वांटेड नक्सली (Naxali) पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह गांव में मौजूद है। वह इस क्षेत्र मे किसी नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर इस नक्सली पर लगातार नजर रखी गई। फिर मौका देखकर जवानों ने इसे दबोच लिया। बता दें कि यह इलाके का कुख्यात नक्सली है। इसके ऊपर राज्य की पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। इसकी गिरफ्तारी होने से इनके दस्ते के अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें