झारखंड: चतरा जिले से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के इटखोरी थाना से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) डेगन सिंह भोगता को गिरफ्तार कर लिया है।

Hardcore Naxalite

गिरफ्तार नक्सली डेगन सिंह भोगता।

पुलिस (Police) और एसएसबी (SSB) के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) डेगन सिंह भोगता को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के इटखोरी थाना से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) डेगन सिंह भोगता को गिरफ्तार कर लिया है। डेगन सिंह भोगता तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।

डेगन सिंह भोगता को बिहार के गया जिला बाराचट्टी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली डेगन सिंह भोगता गांव में ही मौजूद है।

Coronavirus: देश में संक्रमितों के आंकड़े पहुंचे 3 करोड़ 10 लाख के पार, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस

जिसके बाद इटखोरी थाना पुलिस, बाराचट्टी थाना पुलिस और एसएसबी (SSB) के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) डेगन सिंह भोगता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली इटखोरी थाना कांड संख्या 123/2019 में डेगन सिंह भोगता फरार चल रहा था। 

ये भी देखें-

बता दें कि गिरफ्तार नक्सली थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में साल 2019 में अपने साथियों के साथ हथियार के साथ आम जनता के बीच दहशत फैलाने और साल 2019 के विधानसभा चुनावों में बाधा उत्पन्न करने के मामले में नामजद अभियुक्त था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें