Jharkhand: लोहरदगा में बड़ी कामयाबी, नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सब-जोनल कमांडर गिरफ्तार

नक्सली उदय उरांव पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहु-करचा छापरटोली गांव का है। उदय उरांव को एक कट्टर नक्सली के रूप में पहचान मिली है। वह रविंद्र गंझू दस्ते के साथ काम करता है।

Militant

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सली (Naxalites) उदय उरांव को एक कट्टर नक्सली के रूप में पहचान मिली है। वह रविंद्र गंझू दस्ते के साथ काम करता है। उस पर हत्या, आगजनी जैसे दर्जनों नक्सली वारदातों के आरोप हैं।

लोहरदगा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर उदय उरांव को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उदय उरांव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। वह एक हार्डकोर नक्सली (Naxalites) है और उसका संपर्क भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू से हैं।

झारखंड: नक्सली नुनूचंद पर 3 थानों में दर्ज हैं 72 केस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला- मुझसे भूल हो गई

नक्सली उदय उरांव पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहु-करचा छापरटोली गांव का है। उदय उरांव को एक कट्टर नक्सली के रूप में पहचान मिली है। वह रविंद्र गंझू दस्ते के साथ काम करता है।

उस पर हत्या, आगजनी जैसे दर्जनों नक्सली वारदातों के आरोप हैं। खबर है कि उदय को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है।

गुमला-लातेहार और रांची जिले की पुलिस टीम के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें