झारखंड: चतरा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरामद किए गए 4 केन बम

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला चतरा जिले का है। यहां पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

Naxalites

चतरा के कुन्दा थाना क्षेत्र के अति नक्सल (Naxalites) प्रभावित क्षेत्रों में अभियान एसपी निगम प्रसाद और सीआरपीएफ की ओर से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगलों में नक्सलियों की ओर से बिछाया गया केन बम बरामद हुआ।

चतरा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला चतरा जिले का है। यहां पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

दरअसल चतरा के कुन्दा थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान एसपी निगम प्रसाद और सीआरपीएफ की ओर से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगलों में नक्सलियों (Naxalites) की ओर से बिछाया गया केन बम बरामद हुआ।

पश्चिम बंगाल: इस गद्दार की मदद से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे 2 चीनी, SSB जवानों ने किया गिरफ्तार

इस केन बम को झारखंड जगुआर की टीम के बम निरोधक दस्ते की मदद से निकाला गया। ये 5 किलो के 4 केन बम थे। इन बमों को आज यानी रविवार को झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम ने नष्ट कर दिया।

ये पुलिस की सतर्कता ही है कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर इन बमों को नष्ट नहीं किया जाता तो इससे जवानों, किसानों और बाकी ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें