Jharkhand: रांची में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नक्सली, करते थे रेकी

झारखंड (Jharkhand) की रांची पुलिस (Police) ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने यहां हथियार के साथ दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों नक्सलियों (Naxalites) ने बताया है कि उन्होंने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। ये पोस्टरबाजी की घटनाओं में भी शामिल थे।

झारखंड (Jharkhand) की रांची पुलिस (Police) ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने यहां हथियार के साथ दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सुखलाल मुंडा और एतवा मुंडा शामिल हैं। दोनों नक्सलियों से राहे थाना में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेरेगडीह जंगल में कुछ नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की, जिसमें दो नक्सली पकड़े गए। वहीं, बाकी नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में आए 45,352 नए केस, दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोई मौत नहीं

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों नक्सलियों (Naxalites) ने बताया है कि उन्होंने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। ये पोस्टरबाजी की घटनाओं में भी शामिल थे।

इतना ही नहीं, राहे इलाके में रहकर पुलिस के बारे में हर सूचना संगठन के नक्सलियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं की थी। दोनों नक्सलियों ने पुलिस के सामने अपने कई साथियों के नाम उगले हैं।

ये भी देखें-

इनकी निशानदेही पर पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। साथ ही जंगलों और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें