पाकिस्तान ने माना, LoC पर भारतीय जवानों ने दो पाक सैनिकों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया। LoC पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

ceasefire

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया। LoC पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। लिहाजा भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों को ढेर कर दिया।

LoC
फाइल फोटो।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmr) में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया। LoC पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। लिहाजा भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। यह घटना देवा सेक्टर की है। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए ये स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान की तरफ से मारे गए दो सैनिकों की फोटो भी शेयर की गई है।

बता दें कि एक दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में सेना के एक जवान सहित दो लोगों की जान चली गई थी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र से पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं और मोर्टार के गोले दाग रहे हैं। इस गोलीबारी में उरी सेक्टर में एक जूनियर कमिशन अधिकारी (सूबेदार) शहीद हो गया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दागे गए गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।

इनमें से चुरुनंदा गांव निवासी महिला नसीमा की बाद में मौत हो गई। सीजफायर उल्लंघन की ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा (LoC)  से लगे हाजीपीर का दौरा किया था। सूत्रों के मुताबिक, संघर्ष विराम उल्लंघन करके पाकिस्तान छद्म युद्ध के जरिए भारत में घुसपैठ कराना चाहता है। भारतीय सेना इस संघर्षविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पढ़ें: पाकिस्तान ने सीमा पर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद, एक महिला की मौत

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें