पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बाद अब पाक आर्मी चीफ बाजवा का बेबुनियाद बयान

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 31 अगस्त को गुजरांवाला कोर मुख्यालय गए थे, जहां उन्होंने सेना की तैयारियों की जानकारी ली। जनरल बाजवा ने कहा कि कश्मीर में बिगड़ते हालात क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं।

जम्मू, जम्मू कश्मीर, कश्मीर, आर्टिकल 370, पाकिस्तान, इमरान खान, कमर जावेद बाजवा, Jammu, Jammu Kashmir, Kashmir, Article 370, Pakistan, Imran Khan, Qamar Javed Bajwa, sirf sach, sirfsach.in, सिर्फ सच

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने दावा किया है कि कश्मीर में बिगड़ते हालात क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना रोना रो रहा है। पर कोई भी देश उसका साथ देने को तैयार नहीं है। भारत ने दुनिया को बता दिया है कि कश्मीर पर यह फैसला उसका आंतरिक मामला है। भारत सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने दावा किया है कि कश्मीर में बिगड़ते हालात क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा 31 अगस्त को गुजरांवाला कोर मुख्यालय गए थे, जहां उन्होंने सेना की तैयारियों की जानकारी ली।

जनरल बाजवा ने कहा कि कश्मीर में बिगड़ते हालात क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर दुनिया के सामने कश्मीर राग अलापा है। इमरान खान ने कहा कि जब तक भारत सरकार जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने का फैसला नहीं बदलती और वहां लगाए गए प्रतिबंधों को खत्म नहीं करती, तब तक उनके साथ बातचीत संभव नहीं है। इमरान खान ने कहा कि भारत तत्काल प्रभाव से कश्मीर से अपनी सेना को हटाए। इमरान खान ने एक बार फिर भारत को युद्ध की धमकी दी। अमेरिका के जाने-माने अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में लिखे एक लेख में प्रधानमंत्री इमरान खान ने द्वितीय विश्व युद्ध के घटनाक्रम को याद करते हुए लिखा है कि दूसरा विश्व युद्ध म्यूनिख में तुष्टिकरण की नीति की वजह से हुआ।

इस बार भी दुनिया पर कुछ ऐसा ही खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इस बार ये खतरा परमाणु युद्ध का है। कश्मीर मुद्दे पर मनमाफिक अंतरराष्ट्रीय सफलता न मिलने से इमरान खान बार-बार न्यूक्लियर वॉर की आड़ में दुनिया को ब्लैकमेल करना चाह रहे हैं। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में 29 अगस्त को लिखे एक लेख में इमरान खान ने चेतावनी दी कि अगर विश्व कश्मीर पर भारत के फैसले को रोकने के लिए कुछ नहीं करता तो दोनों परमाणु संपन्न देश सैन्य युद्ध के करीब पहुंच जाएंगे।

पढ़ें: पाक पीएम इमरान खान की बचकानी शर्त सुन कर आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, चाहें तो आजमा लीजिए

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें