जम्मू कश्मीर: रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह का निधन, 1971 में पुंछ की लड़ाई के रहे थे नायक

रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह का जन्म 15 फरवरी 1942 को हुआ था। वह 1971 में पुंछ की लड़ाई के नायक रहे हैं। आज भी लोग उनकी वीरता के किस्सों को याद करते हैं।

Punjab Singh

Punjab Singh: 1971 में दुश्मन ने पुंछ पर कब्जा करने की कोशिश की थी। तब हमारे जवानों ने उनके मंसूबों को नाकामयाब कर दिया था। इस दौरान ऑपरेशन कैक्टस लिली चलाया गया था। इसी लड़ाई के नायक रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह थे। पंजाब सिंह उस समय मेजर के पद पर थे।

जम्मू कश्मीर: 1971 में पुंछ की लड़ाई के नायक रहे रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह (Punjab Singh) का निधन हो गया। हालही में वह कोरोना से ठीक हुए थे। वह पोस्ट कोविड परेशानियों से लड़ रहे थे। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने इस बात की जानकारी दी।

रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह (Punjab Singh) का जन्म 15 फरवरी 1942 को हुआ था। वह 1971 में पुंछ की लड़ाई के नायक रहे हैं। आज भी लोग उनकी वीरता के किस्सों को याद करते हैं।

Coronavirus: 42 दिन बाद देश में दर्ज किए गए 2 लाख से कम केस, दिल्ली में भी राहत

बता दें कि 1971 में दुश्मन ने पुंछ पर कब्जा करने की कोशिश की थी। तब हमारे जवानों ने उनके मंसूबों को नाकामयाब कर दिया था। इस दौरान ऑपरेशन कैक्टस लिली चलाया गया था। इसी लड़ाई के नायक रिटायर्ड कर्नल पंजाब सिंह थे। पंजाब सिंह उस समय मेजर के पद पर थे।

रिटायर होने के बाद पंजाब सिंह ने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली। वह सैनिक कल्याण, हिमाचल प्रदेश के निदेशक थे। इसके अलावा वह इंडियन एक्स सर्विस लीग, हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र के उपाध्यक्ष भी रहे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें