जम्मू कश्मीर: नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सेना के 2 जवान शहीद, 4 घायल

पाकिस्तान (Pakistan) ने इस नापाक हरकत को कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में LoC पर अंजाम दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

सांकेतिक तस्वीर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान (Pakistan) ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हुए हैं और 4 जवान घायल हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) ने इस नापाक हरकत को कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में LoC पर अंजाम दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इससे पहले खबर मिली थी कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए थे।

पाक की इस नापाक हरकत की वजह से भारतीय सेना का एक जवान घायल भी हुआ था। घायल जवान का नाम रायफलमैन वीरेंद्र सिंह हैं। उनकी आंख में चोट आई है। उन्हें राजौरी के आर्मी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 63 लाख के पार, 24 घंटे में आए 86,821 नए मामले

बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। पाकिस्तान ने मोर्टार दागे थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले सरकार ने ये जानकारी दी थी कि पिछले आठ महीनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन की कुल 3186 घटनाएं हुई हैं।

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ये जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि एक जनवरी से 31 अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास सीमापार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुई।

उन्होंने ये भी बताया था कि एक जनवरी से 7 सितंबर के बीच जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीजफायर उल्लंघन की कुल 3186 घटनाएं हुईं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें