जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आए जवान, एक सैनिक शहीद, 2 घायल

कश्मीर में प्रशासन ने 4 जिलों के लिए सोमवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान ज्यादा ऊंचाई वाले हिस्से में भारी बर्फबारी हुई थी।

Jammu and Kashmir

सांकेतिक तस्वीर

हिमस्खलन की चेतावनी जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा, बांदीपुरा, बारामूला और गांदरबल के लिए जारी की गई थी। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा था कि शनिवार को शुरू हुई बर्फबारी के सोमवार तक जारी रहने की वजह से ये चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र की रोशन पोस्ट में हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खलन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है और 2 जवान घायल हैं।

ये घटना बीती रात 8 बजे हुई। जानकारी जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन ने दी है। बता दें कि कश्मीर में प्रशासन ने 4 जिलों के लिए सोमवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। इस दौरान ज्यादा ऊंचाई वाले हिस्से में भारी बर्फबारी हुई थी और मैदानी भागों में बारिश हुई थी।

पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए 200 आतंकी ढेर, सुरक्षाबल दे रहे मुंहतोड़ जवाब

हिमस्खलन की चेतावनी कुपवाड़ा, बांदीपुरा, बारामूला और गांदरबल के लिए जारी की गई थी। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा था कि शनिवार को शुरू हुई बर्फबारी के सोमवार तक जारी रहने की वजह से ये चेतावनी जारी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हालही में गुलमर्ग में 19 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में भी हल्की बर्फबारी हुई है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रा और लद्दाख के द्रास में भी बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी की वजह से कई सड़कें बंद हो गईं थी इसलिए यातायात को भी रोक दिया गया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें