जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, लांस नायक करनैल सिंह शहीद, एक जवान घायल

Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए हैं। इस बात की जानकारी जम्मू में डिफेंस के पीआरओ ने दी है।

Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। पाकिस्तान ने मोर्टार दागे थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए हैं। इस बात की जानकारी जम्मू में डिफेंस के पीआरओ ने दी है।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 63 लाख के पार, 24 घंटे में आए 86,821 नए मामले

पाक की इस नापाक हरकत की वजह से भारतीय सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। घायल जवान का नाम रायफलमैन वीरेंद्र सिंह हैं। उनकी आंख में चोट आई है। उन्हें राजौरी के आर्मी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। पाकिस्तान ने मोर्टार दागे थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

ये भी देखें- 

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले सरकार ने ये जानकारी दी थी कि पिछले आठ महीनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन की कुल 3186 घटनाएं हुई हैं।

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ये जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि एक जनवरी से 31 अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास सीमापार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुईं।

उन्होंने ये भी बताया था कि एक जनवरी से 7 सितंबर के बीच जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीजफायर उल्लंघन की कुल 3186 घटनाएं हुईं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें