जम्मू-कश्मीर: अखनूर में भारतीय सेना के जवान सायन घोष शहीद, 20 मार्च को लौटने वाले थे घर

जम्मू संभाग के अखनूर में जवान सायन घोष (Sion Ghosh) शहीद हो गए हैं। कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान उनकी जान गई।

Sion Ghosh

शहीद जवान सायन घोष (Sion Ghosh)  मूल रूप से 24-नॉर्थ परगना कांचरापाड़ा पश्चिम बंगाल के निवासी थे। उनके शहीद होने की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।

जम्मू कश्मीर: जम्मू संभाग के अखनूर में जवान सायन घोष ( Sion Ghosh) शहीद हो गए हैं। कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान उनकी जान गई। इसके अलावा एक जवान घायल भी हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका बहुत तेज हुआ, जिससे इलाके के लोग सहम गए। धमाके का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बैरल के टुकड़े फायरिंग रेंज से 2 किलोमीटर दूर तक गिरे।

पैंगोंग से डिसएंगेजमेंट के बाद अपने सैनिकों को रुतोग इलाके में बसा रहा चीन, भविष्य में इस्तेमाल कर सकता है यह बेस

शहीद जवान सायन घोष (Sion Ghosh)  मूल रूप से 24-नॉर्थ परगना कांचरापाड़ा पश्चिम बंगाल के निवासी थे। उनके शहीद होने की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। सायन घोष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता का नाम शंकर घोष है। 

सायन घोष की शहादत की खबर सुनकर उनके घर पर लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। सायन घोष ने 2 साल पहले ही सेना ज्वाइन की थी। वह 20 मार्च को अपने घर आने वाले थे। लेकिन किसको पता था कि वह 20 मार्च से पहले ही आ जाएंगे लेकिन जिंदा नहीं होंगे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें