जम्मू कश्मीर: पुंछ में बारूदी सुरंग फटने से 2 जवान गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक, ये हादसा दोपहर 12.30 बजे के आस-पास हुआ। इस दौरान एक गश्ती दल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त कर रहा था।

Pokhran

सांकेतिक तस्वीर

Jammu and Kashmir: घायल जवान की पहचान सिपाही इनायत हुसैन और साहिल कुमार के तौर पर हुई है। सिपाही इनायत हुसैन बीएसएफ 59 बटालियन का जवान है लेकिन इन दिनों सेना की 14 पंजाब बटालियन के साथ अटैच है। वहीं दूसरा जवान 14 पंजाब बटालियन का सिपाही है।

पुंछ: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मेंढर सेक्टर में बालाकोट नियंत्रण रेखा पर गश्त करने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। बारूदी सुरंग फटने से 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दोनों जवानों को पुंछ सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एक जवान को राजौरी और दूसरे जवान को ऊधमपुर सैन्य अस्पताल भेज दिया गया। दोनों जवानों का इलाज जारी है।

Chhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त

पुलिस के मुताबिक, ये हादसा दोपहर 12.30 बजे के आस-पास हुआ। इस दौरान एक गश्ती दल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त कर रहा था। इसी दौरान 2 जवानों का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया और विस्फोट हो गया।

दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने जवानों को अस्पताल में एडमिट करवाया।

घायल जवान की पहचान सिपाही इनायत हुसैन और साहिल कुमार के तौर पर हुई है। सिपाही इनायत हुसैन बीएसएफ 59 बटालियन का जवान है लेकिन इन दिनों सेना की 14 पंजाब बटालियन के साथ अटैच है। वहीं दूसरा जवान 14 पंजाब बटालियन का सिपाही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें