लद्दाख में पैंगोंग त्सो के पास मस्ती में झूमे भारतीय जवान, VIDEO वायरल

भारतीय सैनिकों का एक वीडियो (Indian Soldiers Dance Video) वायरल हो रहा है। इसमें पैंगोंग लेक के पास भारतीय जवान डांस कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ये वीडियो शेयर किया है।

Indian Soldiers Dancing Video

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो जवान डांस (Indian Soldiers Dance Video) कर रहे हैं। बाकी जवान पीछे से आवाज दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले तक लद्दाख (Ladakh) में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पैंगोंग त्सो झील (Pangong Tso Lake) के पास काफी तनाव की स्थिति थी। यह तनाव करीब 8 महीने से भी अधिक समय तक चला था। इस बीच दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें कई सैनिक शहीद हो गए।

कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाएं पीछे हटाईं, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इस बीच वहां भारतीय सैनिकों का एक वीडियो (Indian Soldiers Dance Video) वायरल हो रहा है। इसमें पैंगोंग लेक के पास भारतीय जवान डांस कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, किया IED ब्लास्ट

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने ये वीडियो शेयर किया है। वो इसका कैप्शन लिखते हैं- काफी अच्छा फील होता है जब जवान एंजॉय करते है। बहादुर इंडियन आर्मी के गोरखा जवान अपने साथियों के साथ फुल म्यूजिक चलाकर पैंगोंग त्सो झील पर मस्ती करते हुए।

यहां देखें वीडियो-

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो जवान डांस (Indian Soldiers Dance Video) कर रहे हैं। बाकी जवान पीछे से आवाज दे रहे हैं। उनका हौसला बढ़ रहे हैं। लोगों को फौजियों को मस्ती करते देख बड़ा ही प्यार आया है। लोगों ने भी ये वीडियो खूब पसंद किया है और अपने रिएक्शन दिए हैं। हालांकि ये वीडियो कितना पुराना है, इसकी जानकारी नहीं है।

बता दें कि थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे (MM Narvane) ने 25 मार्च को पैंगोंग लेक विवाद पर कहा थी कि चीन (China) के साथ समझौते के बाद पैंगोंग झील में भारत के लिए खतरा केवल ‘कम हुआ’ है, लेकिन यह बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें