भारत-चीन तनाव के बीच INDIAN ARMY ने पेश की मिसाल, बचाई 3 चीनी नागरिकों की जिंदगी

भारतीय सेना (Indian Army) ने इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की है। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे 3 चीनी नागरिकों की मदद की है।

Pakistan

सांकेतिक तस्वीर

भारतीय सेना (Indian Army) ने इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की है। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे 3 चीनी नागरिकों की मदद की है।

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर लगातार तनाव चल रहा है। बातचीत के तमाम दौर के बाद भी अभी तक कोई हल नहीं निकाला जा सका है।

इस बीच भारतीय सेना (Indian Army) ने इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की है। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे 3 चीनी नागरिकों की मदद की है।

दरअसल 3 चीनी नागरिक 3 सितंबर को 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में रास्ता भटक गए थे। इस दौरान तामपान जीरो डिग्री से भी कम था, जिसकी वजह से हालात खराब हो गए थे। ऐसे में भारतीय सेना के जवानों ने इन तीनों चीनी नागरिकों को मदद पहुंचाई और उनकी जान बचाई।

ये भी पढ़ें- Corona: देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 42 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 90,802 नए मामले

भारतीय सेना ने बयान जारी कर इस मामले में जानकारी दी। सेना ने कहा, ‘चीनी नागरिकों (एक महिला और दो पुरुष) की जान को खतरे में देखते हुए हमारे जवान फौरन मौके पर पहुंचे। तापमान कम होने की वजह से ये तीनों मुसीबत में थे। जिसके बाद भारतीय जवानों ने उन्हें ऑक्सीजन, खाना, गर्म कपड़े और मेडिकल चीजें दीं।’

इसके बाद भारतीय जवानों ने चीनी नागरिकों को रास्ता बताने में भी मदद की। चीनी नागरिकों ने इस मदद के बदले भारतीय सेना का धन्यवाद दिया है।

इस समय में भारतीय सेना का ये कदम वाकई में काबिले तारीफ है। जिस दौरान चीनी सैनिक, भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे समय में भारतीय सैनिकों का चीनी नागरिकों की जान बचाना एक मिसाल है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें