LAC पर तनाव के बीच Indian Army ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 3 चीनी नागरिकों को बचाया

LAC पर तनाव के बीच भारतीय सेना (Indian Army) ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। चीन से दुश्मनी के बावजूद भारतीय सेना ने जरूरत पड़ने पर चीन के नागरिकों की मदद की।

Indian Army

भारतीय सेना (Indian Army) ने चीनी नागरिकों को खाना, पानी, ऑक्सिजन, गर्म कपड़े और दवाइयां दीं। बाद में सेना ने उन चीनी नागरिकों को सही रास्ता दिखाकर उनकी मदद की। सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मानवता सर्वोपरि’।

LAC पर तनाव के बीच भारतीय सेना (Indian Army) ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। चीन से दुश्मनी के बावजूद भारतीय सेना ने जरूरत पड़ने पर चीन के नागरिकों की मदद की। दरअसल, उत्तर सिक्कम में खराब मौसम के कारण 3 चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। ऐसे में भारतीय सेना ने इन्हें इस मुश्किल घड़ी में बचाया। इनका इलाज किया और फिर वापस चीन की तरफ भेज दिया।

सेना (Indian Army) के अनुसार, चीन के तीन नागरिक नॉर्थ सिक्किम के प्लाटू इलाके में 3 सितंबर को रास्ता भटक गए थे। यह इलाका सब जीरो तापमान में 17500 फीट की ऊंचाई पर है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक महिला और दो पुरुष बर्फ के बीच रास्ता भटक गए थे। इन्हें ऐसे हालात में देख तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने बचाया और उनकी मदद की।

जान पर खेल कर किया साथी जवानों की मरहम-पट्टी, पढ़ें लेफ्टिनेंट सुरिंदरपाल सिंह सेखों की जांबाजी की दास्तां

भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों को खाना, पानी, ऑक्सिजन, गर्म कपड़े और दवाइयां दीं। बाद में सेना ने उन चीनी नागरिकों को सही रास्ता दिखाकर उनकी मदद की। सेना (Indian Army) ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मानवता सर्वोपरि’।

बता दें कि आज ही खबर आई है कि चीनी सैनिकों ने 5 भारतीय लड़कों को अरुणाचल सीमा से अगवा कर लिया है। इनके साथ दो और लोग भी थे, जो खुद को बचाने में कामयाब रहे। यह घटना राज्य के नाछो क्षेत्र की है। यह इलाका प्रदेश के सुबानसिरी जिले में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगवा किए गए सभी पांच लड़के तागिन समुदाय के हैं।

ये भी देखें-

चीनी सैनिक नाछो क्षेत्र के जंगल से इन्हें उठा ले गए। घटना की जानकारी इनके एक रिश्तेदार के जरिए सामने आई। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जवानों ने चीनी नागरिकों की मदद की है। बता दें कि भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर की सीमा है, जिसकी शुरुआत उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से होती है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें