
फाइल फोटो
सेना में ये भर्ती (Indian Army Recruitment) कई पदों के लिए होगी। इसमें सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
नई दिल्ली: भारतीय सेना में भर्ती (Indian Army Recruitment) होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। बिहार में सेना बड़ी संख्या में भर्ती रैली करने वाली है। भर्ती रैली मुजफ्फरपुर, दानापुर और कटिहार में की जाएंगी। इसमें आस-पास के जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा।
मुजफ्फरपुर और दानापुर की भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 जनवरी, 2021 है। सेना ने इस बारे में 4 अधिसूचनाएं जारी की हैं।
अधिसूचना के मुताबिक, सेना में ये भर्ती (Indian Army Recruitment) कई पदों के लिए होगी। इसमें सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
जो लोग भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र ई-मेल से भेजे जाएंगे।
इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ले सकते हैं।
मुजफ्फरपुर की दोनों सेना भर्ती रैली में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शेहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा। वहीं दानापुर की भर्ती रैलियों में पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली के युवा भाग ले सकेंगे।
भारतीय सेना बिहार के कटिहार में भी भर्ती रैली आयोजित करेगी। इसके लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App