INDIAN ARMY में जाने की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, इन शहरों में होगी भर्ती

भारतीय सेना (Indian Army) के जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 5 से 15 अक्टूबर के बीच सेना भर्ती रैली होगी। भर्ती रैली जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों व युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र व सगे भाइयों के लिए होगी।

Indian Army Training

फाइल फोटो।

भारतीय सेना (Indian Army) के जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 5 से 15 अक्टूबर के बीच सेना भर्ती रैली होगी। 5 अक्टूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। इसमें खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 5 से 15 अक्टूबर के बीच सेना भर्ती रैली होगी। भर्ती रैली जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों व युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र व सगे भाइयों के लिए होगी। इनके अलावा रैली में अन्य रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए बच्चे तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

5 अक्टूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। इसमें खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिन खिलाड़ियों को 2 मार्च से 5 मार्च 2020 तक वालीबाल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स तथा गोलीबारी खेल प्रशिक्षण के दौरान शॉर्टलिस्ट किया गया है, वह इसमें शामिल हो सकते हैं।

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम में 3 नक्सली गिरफ्तार, हत्या और विस्फोट जैसे कई मामलों में रहे हैं शामिल

इसके अलावा, 6 अक्टूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कांशी राम नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ तथा मेरठ के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

7 अक्तूबर को बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर और शाहजहांपुर के युवा भाग ले सकते हैं।

ये भी देखें-

8 अक्तूबर को चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर आदि के युवा भाग ले सकते हैं। वहीं, 14 अक्तूबर को सैनिक ट्रेडसमैन के लिए भर्ती होगी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें