दुश्मनों को धूल चटाने के लिए तैयार हैं भारतीय सेना की महिला सैनिक, पहली बार हुई LoC पर तैनाती

पहली बार भारतीय सेना ने एलओसी (LoC) पर महिला सैनिकों की तैनाती की है। ये महिला सैनिक असम राइफल्स की हैं।

BSF

सांकेतिक तस्वीर

पहली बार भारतीय सेना (Indian Army) ने एलओसी (LoC) पर महिला सैनिकों की तैनाती की है। ये महिला सैनिक असम राइफल्स की हैं। हालांकि, महिला सैनिकों ने पहले भी एलएसी (LAC) पर पेट्रोलिंग की है। लेकिन यह पहली बार है जब महिला सैनिकों की तैनाती LoC पर की गई है। गौरतलब है कि अगस्त, 2019 में भारतीय सेना की महिला सैनिकों ने LAC पर 4 दिन के लिए पेट्रोलिंग की थी।

इस पेट्रोलिंग टीम में 18 महिला सैनिक शामिल थीं। बता दें कि एलओसी (LoC) पर महिला सैनिकों की तैनाती ऐसे वक्त में हुई है जब पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। बहरहाल, ये महिला सैनिक LoC पर पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करने वाली इन महिला सैनिकों को लोग सलाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।

LoC
LoC पर तैनात इन महिला सैनिकों ने बकरीद के मौके पर वहां के स्थानीय लोगों में मिठाईयां और फल बांटा था।

इन महिला सैनिकों की हिम्मत और बहादुरी को देखकर लोग इनके कायल हो रहे हैं। रक्षाबंधन के मौके पर लोगों ने सोशल मीडिया पर इन सैनिकों के बारे में कहा कि ये महिला सैनिक रक्षाबंधन के सही मायने बता रही हैं। बता दें कि इससे पहले LoC पर तैनात इन महिला सैनिकों ने बकरीद के मौके पर वहां के स्थानीय लोगों में मिठाईयां और फल बांटे थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें