गोगरा से हटने को तैयार भारत और चीन की सेनाएं, जारी किया संयुक्त बयान

भारत और चीन की सेना के बीच 12वें दौर की वार्ता के बाद चीन दोनों देश पूर्वी लद्दाख स्थित पेट्रोलिंग प्वाइंट 17A से अपनी-अपनी सेना पीछे हटाने को राजी हो गए हैं।

Gogra

File Photo

दोनों देशों के बीच बनी इस सहमति पर कार्रवाई भी जल्द ही शुरू हो सकती है। जिसके तहत जल्दी ही दोनों देशों की गोगरा हाइट्स (Gogra) से हट सकती हैं।

भारत और चीन की सेना के बीच 12वें दौर की वार्ता के बाद चीन दोनों देश पूर्वी लद्दाख स्थित पेट्रोलिंग प्वाइंट 17A से अपनी-अपनी सेना पीछे हटाने को राजी हो गए हैं। दोनों देशों के बीच विवादित स्थल पेट्रोलिंग प्वॉइंट 17A को गोगरा (Gogra) के नाम से जाना जाता है। गोगरा हाइट्स क्षेत्र में दोनों देशों की सेना पिछले साल मई से ही आमने-सामने हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गोगरा हाइट्स को लेकर दोनों देश की सेनाओं में सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच बनी इस सहमति पर कार्रवाई भी जल्द ही शुरू हो सकती है। जिसके तहत जल्दी ही दोनों देशों की गोगरा हाइट्स (Gogra) से हट सकती हैं।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए 42,625 नए केस, दिल्ली में 4 मरीजों की मौत

दरअसल, चीन के रुख में यह परिवर्तन दुशांबे में 14 जुलाई को भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आया है। इसके बाद 31 जुलाई को दोनों देशों के बीच शीर्ष सैन्य स्तर की वार्ता हुई थी। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चुशुल-मोल्डो में 31 जुलाई को दोनों देशों की सैन्य वार्ता के बाद 2 अगस्त को एक संयुक्त बयान जारी किया गया था।

इस बयान के मुताबिक, दोनों देश के बीच सीमा पर विवाद के अन्य क्षेत्रों का हल जल्द निकालने पर सहमति बनी है। दोनों देशों ने इस बैठक को विवाद हल करने की दिशा में अहम माना है। बता दें कि पिछली बार फरवरी में दोनों देशों ने पैंगोंग झील के पास से अपनी-अपनी सेनाओं को पीछे हटाया था।

ये भी देखें-

हालांकि, दोनों देशों के बीच अभी भी पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 हॉट स्प्रिंग और देपसांग प्लेन्स का विवाद नहीं सुलझा है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास उभरे विवाद के बाद से भारत और चीन के सैनिकों में संघर्ष के कारण सीमा पर स्थिति काफी तनावपूर्ण है। इस तनाव को कम करने के लिए अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें