भारत ने रूस के साथ किया एक और डिफेंस-डील

भारत अपनी सैन्य शक्तियों में दिन-ब-दिन इजाफा कर रहा है। इसी कड़ी में एक कदम और बढ़ाते हुए भारत ने रूस के साथ एक बड़ा समझौता किया है।

india russia defense deal, nuclear powered submarine,pakistan

भारत और रूस के बीच हुआ एक और डिफेंस-डील

भारत अपनी सैन्य शक्तियों में दिन-ब-दिन इजाफा कर रहा है। इसी कड़ी में एक कदम और बढ़ाते हुए भारत ने रूस के साथ एक बड़ा समझौता (India Russia Defense Deal) किया है। भारत ने 10 साल के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से लैश हमलावर पनडुब्बी लीज पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया है।

भारत ने रूस के साथ यह समझौता (India Russia Defense Deal) भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की खींचतान के बीच किया है। जाहिर है कि भारत और रूस के बीच हुए इस समझौते से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ जाएगी। तनाव के इस दौर में इस डील पर अंतिम मुहर लगना कूटनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्व रखता है।

सूत्रों ने बताया कि इस समझौते के तहत रूस 2025 तक अकुला-वर्ग के पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को सौंपेगा। उन्होंने बताया कि अकुला वर्ग की इस पनडुब्बी को चक्र-III नाम दिया गया है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया।

पहली बार भारत ने 1988 में रूसी परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को तीन वर्ष की लीज पर लिया था। दूसरी आईएनएस चक्र को दस वर्षों की अवधि के लिए 2012 में लीज पर लिया गया था। चक्र-III भारतीय नौसेना को पट्टे पर दी जाने वाली तीसरी रूसी पनडुब्बी होगी। सूत्रों ने बताया कि चक्र-II की लीज 2022 में समाप्त होगी और भारत लीज को बढ़ाने के बारे में सोच रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें