भारत-नेपाल सीमा के पास के इलाकों में तनाव, भारतीय युवक की मौत के बाद बढ़ाई गई पेट्रोलिंग

India Nepal Tension: भारत और नेपाल सीमा पर तनाव की स्थिति है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने एक भारतीय युवक को गोली मार दी थी।

India Nepal Tension

India Nepal Tension: तस्करी का मामला बताते हुए नेपाल पुलिस ने गोविंदा नाम के शख्स को गोली मार दी थी। गोविंदा भारतीय नागरिक था और उसकी उम्र महज 22 साल थी।

पीलीभीत: भारत और नेपाल (India Nepal Tension) सीमा पर तनाव की स्थिति है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने एक भारतीय युवक को गोली मार दी थी। इसके बाद से ये मामला तूल पकड़ रहा है।

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद नेपाल ने शुक्रवार को युवक का शव भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया था।

जिला प्रशासन ने युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद रात में युवक का अंतिम संस्कार हुआ। इस तनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाके में एसएसबी और पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

भारतीय सेना का बड़ा फैसला, रिटायर जवानों और सैनिकों के आश्रितों को मुफ्त लगेगा कोविड का टीका

बता दें कि तस्करी का मामला बताते हुए नेपाल (India Nepal Tension) पुलिस ने गोविंदा नाम के शख्स को गोली मार दी थी। गोविंदा भारतीय नागरिक था और उसकी उम्र महज 22 साल थी।

जहां एक तरफ नेपाल पुलिस इसे तस्करी का मामला बता रही है, वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कहासुनी होने के बाद गोली चली है।

मृतक के साथ घटना के वक्त मौजूद उसके 2 साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं निकला था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें