
इस वार्ता (India-China Commander Level Talk) में भारत क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए शेष इलाकों से सैनिकों की जल्द वापसी पर जोर देगा।
पैंगोंग झील (Pangong Tso) के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों की वापसी के बाद भारत और चीन के बीच आज दसवें दौर की बातचीत (India-China Commander Level Talk) शुरू हो गई है। इस बैठक में पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग क्षेत्रों से भी सैनिकों को हटाने के मुद्दे पर चर्चा होगी। ये बैठक एलएसी पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा बिंदु पर सुबह 10 बजे शुरू हुई।
इस वार्ता (India-China Commander Level Talk) में भारत क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए शेष इलाकों से सैनिकों की जल्द वापसी पर जोर देगा। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन करेंगे जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन करेंगे जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं।
बता दें कि दोनों देशों के बीत हुए समझौते के तहत डिसएंगेजमेंट री प्रक्रिया पूरी हो गई। पैंगोंग झील के उत्तरी-दक्षिणी किनारों से सैनिकों की वापसी, अस्त्र-शस्त्रों और अन्य सैन्य साजो-सामान और बंकरों, तंबुओं और अस्थायी निर्माणों को हटाने का काम 18 फरवरी को पूरा हो गया। दोनों पक्षों ने इसका फिजिकली वेरिफिकेशन कर लिया है। अब दोनों पक्ष पैंगोंग झील क्षेत्र से वापसी की प्रक्रिया की समग्र समीक्षा भी करेंगे।
भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध के नौ महीने बाद सैनिकों के वापसी पर सहमति बनी थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में एक बयान में कहा था कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का समझौता हो गया है।
Galwan Clash Video: गलवान घाटी में टकराते हुए दिखे सैनिक, चीन ने 8 महीने बाद जारी किया वीडियो
इस बीच, 19 फरवरी चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह माना कि पिछले साल जून में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प में उसके 5 सैनिक मारे गए थे। वहीं, 19 फरवरी को ही चीन (China) के सरकारी मीडिया ने गलवान की झड़प का वीडियो (Galwan Clash Video) जारी किया।
ये भी देखें-
यह जून, 2020 का वीडियो है। वीडियो में दिख रहा है कि चीनी सैनिक भारतीय जवानों से उलझे हुए हैं। शेन शिवेई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक डेढ़ मिनट का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें भारत और चीन के सैनिकों के बीच की झड़प को दिखा गया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App