चीन बॉर्डर पर पंजाब का एक जवान शहीद, एक महीने पहले ही छुट्टी पर आए थे घर

India China Border: यशवंत ने 11 साल पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ज्वाइन की थी। उनके निधन की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, पूरे घर में मातम छा गया।

India China Border

India China Border: यशवंत ने 11 साल पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ज्वाइन की थी। उनके निधन की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, पूरे घर में मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक यशवंत एक महीना पहले छुट्‌टी पर आए थे। 

भारत-चीन बॉर्डर (India China Border) पर एक जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम यशवंत था और वह ITBP में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यशवंत मूल रूप से पंजाब के मानसा के रहने वाले थे।

यशवंत की तैनाती अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर थी। बीते शुक्रवार को वह ड्यूटी के बाद बटालियन की गाड़ी से वापस लौट रहे थे, लेकिन उनकी गाड़ी गड्ढे में गिर गई और वह शहीद हो गए।

यशवंत ने 11 साल पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ज्वाइन की थी। उनके निधन की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, पूरे घर में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 60 लाख के पार, 24 घंटे में आए 82,170 नए मामले

मिली जानकारी के मुताबिक यशवंत एक महीना पहले छुट्‌टी पर आए थे। घरवालों का कहना है कि किसी ने सोचा नहीं था कि एक महीना पहले वह हमारे साथ वक्त बिताकर गए थे, लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें