भारतीय सैनिकों को दिए जाने वाले पुरस्कारों के बारे में कितना जानते हैं आप? यहां जानें पूरी डिटेल्स

पुरस्कार पाकर व्यक्ति अपने परिजनों, समाज और देश की नजरों में प्रतिष्ठा पाता है। अगर ये पुरस्कार किसी सैनिक को मिला हो, तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है।

Indian Army

भारतीय सेना (फाइल फोटो)

Indian Army: युद्ध में दुश्मन के सामने वीरता एवं साहस दिखाने के लिए अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र दिया जाता है। वहीं सेवा में सम्मानित कार्य के लिए अलग पुरस्कार दिए जाते हैं। रिसर्च स्कॉलर जय शंकर कुमार का आलेख…

नई दिल्ली: किसी भी व्यक्ति के मनोबल को बढ़ाने और उसे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पुरस्कार का अहम रोल होता है। पुरस्कार पाकर व्यक्ति अपने परिजनों, समाज और देश की नजरों में प्रतिष्ठा पाता है। अगर ये पुरस्कार किसी सैनिक (Indian Army) को मिला हो, तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है क्योंकि एक सैनिक को मिलने वाला पुरस्कार, पूरे देश के लिए गर्व का आधार होता है।

भारत एक ऐसा ही देश है, जिसके वीर सपूतों (Indian Army) ने समय-समय पर कुर्बानियां दी हैं और आज भी दे रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि भारत में सैनिकों (Indian Army) को पुरस्कारों का वितरण किस तरह किया जाता है। सैनिकों को पुरस्कार का वितरण दो तरह से किया जाता है।

1- युद्ध में साहस के लिए पुरस्कार
2- सेवा में सम्मानित कार्य के लिए पुरस्कार

सबसे पहले हम युद्ध में साहस के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों की बात करेंगे। इसके अन्तर्गत दुश्मन के सामने युद्ध में वीरता एवं साहस दिखाने के लिए परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र दिया जाता है।

इसके अलावा युद्ध में दुश्मन के सामने वीरता एवं साहस दिखाने के लिए अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र दिया जाता है।

वहीं सेवा में सम्मानित कार्य के लिए अलग पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल दिए जाते हैं।

यहां जानिए पुरस्कारों की पूरी डिटेल्स-

परमवीर चक्र

परमवीर चक्र राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सर्वोत्तम सैन्य (Indian Army) पुरस्कार है। परमवीर चक्र दुश्मनों के सामने प्रत्यक्ष साहसी कार्य करने, निर्भीकता का परिचय देने और दुश्मनों के सामने देश के लिए स्वयं को बलिदान करने पर दिया जाता है। इसे सीने के बाईं ओर पहना जाता है और ये सभी पुरस्कारों में सर्वोच्च है। इसका रिबन सवा एक इंच चौड़ा और बैगनी रंग का होता है। बैगनी रंग साहस एवं निर्भीकता का प्रतीक है। अभी तक 21 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है।

महावीर चक्र

महावीर चक्र राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सैन्य पुरस्कार है। महावीर चक्र दुश्मनों के सामने प्रत्यक्ष साहसी कार्य करने (चाहे वह पृथ्वी, समुद्र या हवा में हो) के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कारों के वरीयता क्रम में परमवीर चक्र के बाद आता है। यह सीने के बाईं तरफ पहना जाता है। इसका रिबन सवा एक इंच चौड़ा, आधा नारंगी और आधा उजले रंग का होता है। नारंगी रंग साहस, निर्भीकता और उजला रंग परित्याग का प्रतीक है।

वीर चक्र

वीर चक्र भी राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सैन्य पुरस्कार है। वीर चक्र दुश्मनों के सामने प्रत्यक्ष साहसी कार्य करने (चाहे वह धरती, समुद्र या हवा में हो) के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कारों के वरीयता क्रम में परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद आता है। यह सीने के बाईं तरफ पहना जाता है। इसका रिबन सवा एक इंच चौड़ा, आधा नीला और आधा नारंगी रंग का होता है। नीला रंग समर्पण और नारंगी रंग परित्याग का प्रतीक है।

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 80 लाख के पार, बीते 24 घंटे में आए 48,648 नए केस

अशोक चक्र

परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की तरह अशोक चक्र भी राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सैन्य पुरस्कार है। अशोक चक्र दुश्मनों के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से साहसी कार्य करने (चाहे वह पृथ्वी, समुद्र या हवा में हो) के लिए दिया जाता है। अशोक चक्र महान साहस और निर्भीकता का परिचय देने और देश के लिए स्वयं को बलिदान करने पर दिया जाता है। यह सीने के बाईं तरफ पहना जाता है। इसका रिबन सवा एक इंच चौड़ा, हरे रंग का होता है। यह नारंगी रंग के एक लम्बवत रेखा से दो भाग में विभाजित होता है। हरा रंग भविष्य में सफल होने की संभावना तथा नारंगी रंग परित्याग का प्रतीक है।

कीर्ति चक्र

परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र और अशोक चक्र की तरह कीर्ति चक्र भी राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला सैन्य पुरस्कार है। कीर्ति चक्र दुश्मनों से अप्रत्यक्ष साहसी कार्य करने पर (चाहे वह पृथ्वी, समुद्र या हवा में हो) के लिए दिया जाता है। कीर्ति चक्र महान साहस और निर्भीकता का परिचय देने और देश के लिए स्वयं को बलिदान करने पर दिया जा सकता है। यह सीने के बाईं तरफ पहना जाता है। इसका रिबन सवा एक इंच चौड़ा, हरे रंग का होता है। यह नारंगी रंग की दो लम्बवत रेखा से तीन भागों में विभाजित होता है। हरा रंग भविष्य में सफल होने की संभावना और नारंगी रंग परित्याग का प्रतीक है।

शौर्य चक्र

यह अशोक चक्र तथा कीर्ति चक्र की तरह ही दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह सीने के बाईं तरफ पहना जाता है। इसका रिबन सवा एक इंच चौड़ा, हरे रंग का होता है। यह नारंगी रंग के तीन लम्बवत रेखा से चार भागों में विभाजित होता है। हरा रंग भविष्य में सफल होने की संभावना और नारंगी रंग परित्याग का प्रतीक है।

वहीं सेवा में सम्मानित कार्य के लिए मेडल दिया जाता है। यह पुरस्कार उस कार्मिक को दिया जाता है जो 15 अगस्त 1947 और उसके बाद सेवा के प्रति अति समर्पण भाव और अतिरिक्त साहस का परिचय देते हैं। इसमें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल शामिल है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें