Holika Dahan 2021: जानें क्यों किया जाता है होलिका दहन, क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन वाले दिन किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़ा जाता है, फिर उसके चारों तरफ लकड़ी और कंडे रखे जाते हैं। इसके बाद मुहूर्त के अनुसार इसे जलाया जाता है।

Holika Dahan 2021

इस बार 28 मार्च को किए जा रहे होलिका दहन (Holika Dahan 2021) का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 56 मिनट तक है। यानी शुभ मुहूर्त 2 घंटे 20 मिनट का रहेगा।

नई दिल्ली: होली देश का प्रमुख त्यौहार है। सालभर लोग इस त्यौहार को मनाने का इंतजार करते हैं। इस दिन रंग खेलकर लोग आपसी बैर को खत्म करते हैं और उत्सव मनाते हैं।

होली खेलने से पहले होलिका दहन (Holika Dahan 2021) किया जाता है। कई जगहों पर इस दिन को छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन होने के बाद ही रंग खेलने की परंपरा है।

होलिका दहन वाले दिन किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़ा जाता है, फिर उसके चारों तरफ लकड़ी और कंडे रखे जाते हैं। इसके बाद मुहूर्त के अनुसार इसे जलाया जाता है।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक-एक लाख रुपए के 3 इनामी नक्सलियों को दबोचा

इस आग में छेद वाले गोबर के उपले, गेहूं की बालियां और उबटन को जलाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा भस्म होती है। इस बार देश 28 मार्च को होलिका दहन कर रहा है।

होलिका दहन से जुड़ी क्या है कहानी

होलिका दहन को लेकर कई पौराणिक कहानियां हैं। इनमे सबसे ज्यादा प्रचलित कहानी भक्त प्रहलाद की है। कहानी है कि प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे लेकिन उनके पिता हिरण्यकश्यप इस बात से क्रोधित रहते थे। इसी वजह से हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को जान से मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी, जिसे ये वरदान था कि उसके शरीर को आग नहीं जला सकती थी।

होलिका, प्रहलाद को मारने के लिए उसे अपनी गोद में लेकर आग में बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद की वजह से प्रहलाद को आग नहीं जला सकी और होलिका उस आग में जलकर भस्म हो गई। इसके बाद से होलिका दहन की परंपरा देश में चली आ रही है।

इस बार 28 मार्च को किए जा रहे होलिका दहन (Holika Dahan 2021) का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 56 मिनट तक है। यानी शुभ मुहूर्त 2 घंटे 20 मिनट का रहेगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें