Holi 2021: होली पर शरीर और कपड़ों से छुड़ाना चाहते हैं रंग? अपनाएं ये घरेलू तरीके

Holi 2021: कई बार ऐसा होता है कि रंग कपड़ों और शरीर से जल्दी छूटता नहीं है और ये हमारे लिए कई बार परेशानी की बात भी हो जाती है।

Holi 2021

Holi 2021: आपके साथ रंग को शरीर से साफ करने में परेशानी आ रही है तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने शरीर पर जमे रंग को छुटा सकते हैं।

नई दिल्ली: देशभर में आज यानी 29 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। ये एक ऐसा त्यौहार है जिस दिन सारे गिले शिकवे दूर करके लोग आपस में गले मिलते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं।

इस दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं, क्योंकि एक तो ये देश का प्रमुख त्यौहार है और दूसरा इस दिन जमकर मस्ती की जाती है और रंग खेला जाता है।

हालांकि कई बार ऐसा होता है कि रंग कपड़ों और शरीर से जल्दी छूटता नहीं है और ये हमारे लिए कई बार परेशानी की बात भी हो जाती है।

अगर आपके साथ रंग को शरीर से साफ करने में परेशानी आ रही है तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने शरीर पर जमे रंग को छुटा सकते हैं।

कपड़ों से ऐसे हटाएं रंग

अगर आपको अपने कपड़ों से होली के रंग को हटाना है तो घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नेलपेंट रिमूवर से आसानी से कपड़ों के दाग हटा सकते हैं। इससे कपड़े को कोई नुकसान नहीं होता।

इसके अलावा आप अल्कोहल या टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कपड़ों के दाग को हटाने के लिए कर सकते हैं। हालांकि आपको ये ध्यान रखना होगा कि टूथपेस्ट जेल वाला ना हो।

शरीर से रंग हटाने के लिए करें ये काम

शरीर से रंग हटाने के लिए किसी कैमिकल के इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा जिस जगह पर रंग लगा हुआ है, उसे ज्यादा रगड़ने से बचें क्योंकि इससे त्वचा पर सूजन आ सकती है और वो छिल भी सकती है।

शरीर का रंग हटाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आसानी से रंग भी छूट जाता है और शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता।

इसके अलावा नींबू का इस्तेमाल भी शरीर का रंग हटाने के लिए किया जा सकता है। ये भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें