हेमंत नगराले ने संभाला मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पद, नक्सली इलाके में हुई थी पहली पोस्टिंग

1987 बैच के IPS अधिकारी Hemant Nagrale ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है। परमवीर सिंह का तबादला होने के बाद हेमंत ने ये जिम्मेदारी संभाली है।

Hemant Nagrale

हेमंत (Hemant Nagrale) ने JBIMS मुंबई से मास्टर ऑफ फाइनेंस मैनेजमेंट किया है। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशेष सेवा पदक समेत कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

मुंबई: 1987 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी हेमंत नगराले (Hemant Nagrale) ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला होने के बाद हेमंत ने ये जिम्मेदारी संभाली है।

इस मौके पर नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा कि मंबई पुलिस की धूमिल हुई छवि को सुधारेंगे और इसका समाधान निकालेंगे। हेमंत (Hemant Nagrale) ने JBIMS मुंबई से मास्टर ऑफ फाइनेंस मैनेजमेंट किया है। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशेष सेवा पदक समेत कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

1987 में भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद उन्हें पहली पोस्टिंग 1989-92 में नक्सल प्रभावित चंद्रपुर जिले में एएसपी राजुरा के रूप में मिली थी।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सली हमले को नाकाम किया, बम लगा रहे नक्सलियों समेत 6 गिरफ्तार

इसके बाद उनकी कई जगहों पर तैनाती हुई, और उन्होंने हर जगह खुद को साबित किया। 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान भी उन्होंने बेहतर सेवाएं दीं।

हेमंत को खेलों में भी काफी रुचि है। उन्हें गोल्फ और टेनिस खेलने का बहुत शौक है। वह जूडो में भी ब्लैक बेल्ट हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें