खुद को अनाथ बता ड्राइवर के वेश में रह रहा था नक्सली, Hazaribagh पुलिस ने धर दबोचा

झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित भारत सेवा आश्रम में खुद को अनाथ बताकर रह रहे एक नक्सली को हजारीबाग (Hazaribagh) की केरेडारी पुलिस ने 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

Hazaribagh

झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित भारत सेवा आश्रम में खुद को अनाथ बताकर रह रहे एक नक्सली को हजारीबाग की केरेडारी पुलिस ने 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित भारत सेवा आश्रम में खुद को अनाथ बताकर रह रहे एक नक्सली को हजारीबाग (Hazaribagh) की केरेडारी पुलिस ने 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।

Hazaribagh
आश्रम में ड्राइवर के वेश में रह रहा था नक्सली, पुलिस ने धर दबोचा

एसपी मयूर पटेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जेपीसी (JPC) नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य कुख्यात माओवादी लालजीत गंझू उर्फ सूरज गंझू उर्फ लाल गंझू को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गिरफ्तार कर केरेडारी पुलिस Hazaribagh ले गई। लालजीत गंझू खुद को अनाथ बताकर भारत सेवा आश्रम में जुलाई से रह रहा था। वह भारत सेवा आश्रम का वाहन चलाता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में भारत सेवा आश्रम के चालक के अपहरण की बात फैल गई।

हालांकि आश्रम का देखरेख करने वालों ने जब तुपुदाना पुलिस से इसकी जानकारी ली, तो पता चला कि उसे Hazaribagh पुलिस ले गई। वह कोई चालक नहीं, बल्कि कुख्यात नक्सली है। लालजीत पर हत्या, दहशत फैलाने और लेवी वसूलने के कई मामले केरेडारी थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा जिले के कई अन्य थानों में भी उसपर संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। बड़कागांव डीएसपी अनिल सिंह के अनुसार, साल 2014 में केरेडारी थाना क्षेत्र में किरण शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी लालजीत गंझू ही है।

डीएसपी के मुताबिक, साल 2017 में कोयला कंपनियों से लेवी मांगने की योजना बनाने के दौरान लालजीत का एक सहयोगी हथियार और नक्सली पर्चा के साथ पकड़ा गया था। केरेडारी में दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक स्कूल में बम फेंकने का भी आरोप लालजीत पर है। बकौल डीएसपी, पूछताछ में लालजीत ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार किया है।

पढ़ें: नक्सल इलाकों पर होगा कड़ा पहरा, CRPF के प्रशिक्षित डॉग्स को अत्याधुनिक कैमरों से किया जाएगा लैस

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें