बिहार और झारखंड पुलिस ने SSB के साथ मिलकर हार्डकोर नक्सली को दबोचा, कई मामलों में था वॉन्टेड

बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) पुलिस (Police) की संयुक्त कार्रवाई में एक हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम नंदलाल यादव है।

Naxalite

सांकेतिक तस्वीर।

अम्बा थाना पुलिस, हरिहरगंज पुलिस और एसएसबी, भलुआही की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कारवाई के लिए गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) को अम्बा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।

बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) पुलिस (Police) की संयुक्त कार्रवाई में एक हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम नंदलाल यादव है। वह झारखंड के हरिगंज के तुरी गांव का रहने वाला है।

इस नक्सली को झारखंड के तुरी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाने में संडा पुल उड़ाने और निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामले दर्ज थे।

झारखंड: गढ़वा से JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, धमकी देकर वसूलते थे लेवी

इसके अलावा कई और नक्सली कांडों में वह वांटेड था। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि नंदलाल अपने गांव तुरी में है।

ये भी देखें-

इस सूचना के आधार पर अम्बा थाना पुलिस, हरिहरगंज पुलिस और एसएसबी, भलुआही की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कारवाई के लिए गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) को अम्बा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें